Fatehpur, 20 सितम्बर 2021 :- अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में प्रधान संघ बहुआ ब्लाक कमेटी का हुआ गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
प्रधान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष द्वारा अनुमोदन के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों की फ़ाइनल सूची की गई सार्वजनिक
फतेहपुर लोधीगंज स्थित प्रधान संघ जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक व स्वागत समारोह का हुआ आयोजन |
सोमवार को फतेहपुर लोधीगंज स्थित जिला प्रधान संघ कार्यालय में संगठन विस्तार बैठक का आयोजन किया गया जहाँ बहुआ ब्लाक प्रधान संघ का विस्तार करते हुए ब्लाक कमेटी का गठन किया गया जिसमें ब्लाक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सर्वसम्मति से 30 सदस्ययी कमेटी का सकुशल गठन किया गया | जिसमें ब्लाक संगठन संरक्षक, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, महासचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों का उत्तरदायित्व पदाधिकारियों को प्रदान किया गया और पूर्ण आशा के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें व माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया कि वो सच्ची मेहनत व लगन से कर्मठता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे जिस पर समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया की वो उम्मीदों पर खरे उतरेंगे व प्रधान संघ को मजबूती व समस्याओ के निवारण के लिए तत्पर रहेंगे | नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची संलग्न की गई |
ब्लाक कमेटी में पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार से हैं - संरक्षक पद पर प्रधान रामबहादुर, अध्यक्ष हेमलता पटेल, उपाध्यक्ष पद पर प्रधान सावित्री देवी नीरज निषाद, मंजू सुरेंद्र यादव, मुन्ना सिँह, कोषाध्यक्ष प्रधान शशी कमलेश मिश्रा, संगठन मंत्री प्रधान मुशीर उद्दीन, भीम सिँह यादव, सहसचिव प्रधान सिद्धानाथ तिवारी, शिव बालक, रामराज, महामंत्री पद पर प्रधान अरविन्द कुमार, शैलेश,राज कुमार, वीरेंद्र कुमार, विधि मंत्री प्रधान बुद्ध प्रकाश मौर्या,सचिव प्रधान सुनीता रमेश यादव, मीडिया प्रभारी प्रधान आशा, मोनू कुमार, आडिटर प्रधान पुष्पा रमाकांत व कार्यसमिति के सक्रिय सदस्य पद पर प्रधान दयावती विमल, मुखिया, अरविन्द कुमार, शिव प्रसाद, अखिलेश शाहू, धर्मेंद्र कुमार, बद्री प्रसाद, कलावती उमाशंकर, आलिया बानों, वाहिद, प्रधान गंगाश्री सहित शेष ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की नियुक्ति की गई है |
इस दौरान अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन, कोषाध्यक्ष भोला पाण्डेय,कमलापुर प्रधान मंजू सुरेंद्र यादव, लदिगवां प्रधान रामराज, देवगाँव प्रधान मुसीऱउद्दीन, बड़ागांव प्रधान राम बहादुर, आसलपुर प्रधान बुद्ध प्रकाश मौर्या, लमेहटा प्रधान नीरज निषाद, मकदूमपुर प्रधान राजकुमार आदि जिला व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे |
0 Comments