भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया:- सिद्धार्थ सिंह
( सचिन त्यागी )
बागपत जिले में मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के तत्वाधान में सपा कार्यकेताओं की चौपाल सभा जौहड़ी स्थित लक्ष्मी ब्रिक फील्ड परिसर में हुई। जिसमे केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों को किसान मजदूर विरोधी बताया।
सभा मे यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि भाजपा समाज को जाति धर्म मे बांटकर राजनीति कर रही है। सरकार ने किसान की आय दुगुना करने का वायदा किया था। सरकारों ने किए वायदों को पूरा नही किया। प्रदेश में इस बार सपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के चलते किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी हर कोई परेशान है। सभा संयोजक यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अमित तोमर ने अतिथियों का शाल व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। डॉ. मनमोहन सिंह यादव के संचालन में हुई सभा मे शोकेंद्र पहलवान, डॉ.सीमा यादव, डॉ. शालिनी राकेश, राजपाल शर्मा, संजीव दुर्जन, शोएब राणा, महबूब अल्वी, तेजप्रताप त्यागी, प्रदीप कश्यप, भीम ठाकुर, तेजपाल सिंह, जगपाल सिंह, शाहिद सिद्दकी आदि ने विचार रखे।
0 Comments