28 अक्टूबर को जिले की नगर पालिकाक्षेत्रों में दीपावली मेले का शुभारम्भ

 28 अक्टूबर को जिले की नगर पालिकाक्षेत्रों में दीपावली मेले का शुभारम्भ


विभिन्न विभागों की योजनाओं की लगाई जायेगी प्रदर्शनी


मेले में लगाये जायेंगे पटरी, रेहड़ी विक्रेताओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के बिक्री स्टॉलर


मेले में आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम



( सचिन त्यागी )


मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में दिपावली महोत्सव मनाया जा रहा है। 28 अक्टूबर को बागपत की सभी नगर पालिकाओं क्षेत्रों में मेले लगेगें जिसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ अपने ही जिले में बनाये जाने वाले उत्पाद ब्रिकी किये जाएगें। 

 जिलाधिकारी राजकमल यादव जी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दीपावली के अवसर पर जनपद की समस्त नगर पलिकाओं में दिनांक 28 अक्टूबर 2021 से दीपावली मेले का आयोजन किया जाना है। दीपावली मेले का शुभारंभ बहुत ही भव्यता के साथ किया जा रहा है जिसमें नगर पालिका बागपत का मेला तहसील के सामने वाले फील्ड में लगाया जाएगा ,जबकि बडौत दीपावली मेला स्थल,   सी  फिल्ड , दिगंबर जैन डिग्री कालिज, नेहरू रोड बडौत  निकट नगर पालिका परिषद बडौत में किया जायेगा। खेकड़ा नगरपालिका का दीपावली मेला बी आर सी खेकड़ा पर लगाया जा रहा है। तीनों नगर पालिकाओं में मेला 12 बजे से शाम 7 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने बताया मेले में तीन दिन 28, 29 व 30 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मेले से सम्बन्धित अन्य गतिविधियां संचालित होंगी। मेले में पटरी, रेहड़ी विक्रेताओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के बिक्री स्टाल इत्यादि लगाये जायेंगे व विभिन्न विभागों की विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त फूड स्टाल, मनोरंजन के झूले व मंचीय कला के प्रदर्शन इत्यादि आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजानाओं की जानकारी भी दी जाऐगी।

दीपावली मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों द्वारा जो अपने सामान बेचे जा रहे हैं उनको एक अच्छा मंच मिलेगा। इस मेले के माध्यम से ऐसे लोग जो दीए बनाते हैं, मोमबत्तियां अन्य सामान बेचते हैं, उनको लाभ होगा। इस मेले में स्वयं सहायता समूह के कुछ प्रोडक्ट्स जो कि दीपावली के मेले में उपयोगी सिद्ध होंगे उनको भी इस मेले से लाभान्वित करायेंगे। उनको भी दुकानें दी जाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में मेले का आयोजन बहुत ही अच्छे तरीके से किया जाएगा, इसमें स्ट्रीट वेंडर और दुकानदारों को लाभ दिलाया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments