विधिक साक्षरता शिविर में निःशुल्क कानूनी सलाह की दी जानकारी

 विधिक साक्षरता शिविर में निःशुल्क कानूनी सलाह की दी जानकारी 


( सचिन त्यागी )



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गुरूवार को भी अभियान चलाया गया। लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी गयी और जागरूक किया गया, निःशुल्क कानूनी सलाह की भी जानकारी दी गयी।

बागपत जिले के सिसाना गांव में गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकारण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है। पी०एल०वी० ,एन०जी०ओ० , पैनल लॉयर्स , लॉ के छात्र आदि द्वारा विधिक जानकारी दी गयी। प्रभारी सचिव प्रगति सिंह ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकारण समय समय पर लोगांे को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। जिसके अंतर्गत लोगों को निःशुल्क कानूनी जानकारी और सहायता दी जाती है। बताया कि भारतीय संविधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिलाओं, बच्चों, गरीबों व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को निःशुल्क सहायता व सलाह का अधिकार, है। उन्होंने मौलिक कर्तव्य व पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना- 2014 के बारे में जन-सामान्य को अवगत कराया गया।



Post a Comment

0 Comments