अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधु वेदवान को जिला अधिकारी ने किया सम्मानित
( सचिन त्यागी )
यूपी के जनपद बागपत के धनौरा गांव की कुमारी मधु वेदवान ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देशए प्रदेश एजनपद का नाम रोशन किया है। विश्व स्तर पर बागपत का नाम रोशन करने वाली धनौरा गांव की मधु वेदवान को गुरूवार को जिलाधिकारी राज कमल यादव ने खेलों के क्षेत्र में विशेष रूचि रखने वाली बेटी को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बागपत के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीते हैं। हम सब के लिये गर्व की बात है मधु दर्जनों बार विदेश में भारत के लिए खेल चुकी है। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधु वेदवान ने हाल ही में जमशेदपुर में राष्ट्रीय रिकर्व तीरंदाजी मिक्स टीम में रजत पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में मधु का चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है।
मधु अगले माह तीरंदाजी की एशियन् चैंपियनशिप में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करने वाली मधु वेदवान का हौसला अफजाई किया और उनको जनपद की युवाओं व युवतियों के लिए बागपत खेल विकास योजना में सम्मिलित होने कर लिए आमंत्रित किया है।
0 Comments