एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी बनी कनिका

 एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी बनी कनिका 


( सचिन त्यागी )


मिशन शक्ति अभियान नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान , नारी स्वालंबन के अंतर्गत शुक्रवार को  बागपत में कनिका सिंह को  सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। कुमारी कनिका सिंह पुत्री महेश  निरोजपुर गुर्जर की रहने बाली है और वर्तमान में श्री राम कॉलेज बागपत से बीएलडीए के दूसरे बर्ष की छात्रा है। कनिका  सिंह मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित है। सांकेतिक जिलाधिकारी कनिका सिंह ने पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह की जमीन संबंधित समस्या सुनी, पूर्व सैनिक ने सड़क संबंधित समस्या बताई जिसको साकेतिक जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग से गड्ढा मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए। कुमारी कनिका ने जिलाधिकारी  राज कमल यादव जी से सिविल सर्विस की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिलाधिकारी ने गाइडेंस किया उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर राजपाल सिंह ,जिला प्रोबेशन अधिकारी तुलिका शर्मा ,जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी , शालू चौधरी , जिला समन्वयक अनीसा, दीपिका , बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि सहित आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments