एंटी रोमियों टीम ने बाजारों में चलाया अभियान, सादी वर्दी में घूम रही महिला पुलिस

 एंटी रोमियों टीम ने बाजारों में चलाया अभियान, सादी वर्दी में घूम रही महिला पुलिस 



( सचिन त्यागी )



यूपी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। गुरूवार को बागपत जिले के बाजारों में एंटी रोमियों टीम अभियान चलाया और संदिग्ध लोगों से पुछताछ की गयी साथ ही महिलाओं और युवतियों से मिलकर उनको सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। 

एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन के निर्देश के बाद बागपत जिले में पिछले एक माह से मिशन शक्ति अभियान तेजी से काम कर रहा है। महिलाओं को जागरूक करने का कार्य हो  या उनकी सुरक्षा का पुलिस कर्मीयों ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए स्कूल काॅलेज से लेकर सार्वजनिक स्थलों चैराहो और बाजारों में महिलाओं को जागरूक किया है और भरोसा दिलाया है कि पुलिस आपकी सेवा में हमेशा तत्पर है। गुरूवार को मिशन शक्ति अभियान के अनत्र्गत महिला संबंधी अपराज छेड़छाड़, आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया। जनपद के 11 थाना क्षेत्रों में यह अभियान चला। जिसमें एंटी रोमियों टीम द्वारा चेकिंग की गयी और संदिग्ध लोगों से पुछताछ की गयी। साथ ही प्रबुंध लोगों को महिला सुरक्षा के लिए जानकारी दी गयी और उनसे शरारती तत्वों की जानकारी ली गयी।  एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि जिले में एंटी रोमियों टीम काम कर रही है। सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मी डयूटी दे रही है।




Post a Comment

0 Comments