सरकार ने हर वर्गों के लिए किये विकास कार्य-- आलोक अवस्थी
*( सचिन त्यागी )*
भारतीय जनता पार्टी जनपद बागपत की मीडिया विभाग की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में गुरुवार को आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया प्रभारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को जिताने के लिए कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि प्रिन्ट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ साथ सभी सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए निरंतर कार्य करते रहे। किसी भी योजना रचना और कार्य को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की प्रमुख भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि जैसे विजय हमनें 2017, 2019 में प्राप्त की थी, वैसे ही इस बार भी 2022 के विधानसभा चुनाव में हासिल करनी है। प्रदेश सरकार ने समाज में हर वर्ग के लिए जितना काम किया है। उतना किसी भी सरकार ने काम नहीं किया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो काम हुआ है वो दुनिया के किसी भी देश में नहीं है।
जिला मिडिया प्रभारी पवन शर्मा ने सभी मंडल मिडिया प्रभारियों व मोर्चा मिडिया प्रभारियों का परिचय कराते हुए संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिहं ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में निर्देशित किया।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिता खौखर कुलदीप भारद्वाज, सह मीडिया प्रभारी गौरव यादव, महेन्द्र भड़ाना, प्रमोद रठौड़ा, महेश आर्य, विस्तारक गौरव चौधरी, राजवीर अछवान, डा श्रवण भारद्वाज, दीपक भारती, सन्दिप दहिया, सूनिल कुमार, शाबीर अली सहित भाजपा मंडल मिडिया प्रभारी, मोर्चे के जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
0 Comments