कला भारती फाउंडेशन द्वारा किया गया सृष्टि गुलाटी को सम्मानित।



कला भारती फाउंडेशन द्वारा किया गया सृष्टि गुलाटी को सम्मानित। 

कला भारती फाउंडेशन के फाउंडर सुशील भारती ओर ममता सोनी द्वारा रिकॉर्ड गर्ल सृष्टि गुलाटी को सांस्कृतिक और समाज सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट ममता सोनी, प्रवीन गुलाटी, प्रिया गुलाटी, राकेश भाटिया, कमल शर्मा, लीला आदि सभी उपस्थित रहे। प्रेसिडेंट ममता सोनी ने कहा की नन्ही बच्ची की इस उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। आजकल बच्चे जिस उम्र में ठीक से खेलना भी नही जानते वही सृष्टि गुलाटी ने इस छोटी सी उम्र में काफी सफलता प्राप्त की है और नेक कार्य किये हैं। सृष्टि गुलाटी द्वारा सामाजिक कार्य मे मास्क बाटना, सेनिटरी पैड वितरण ओर जरूरतमंद बच्चो को लेखन सामग्री भी वितरित की है। 



यह सभी कार्य सृष्टि अपने माता-पिता के सहयोग से करती हैं। फाउंडर सुशील भारती ने कहा की हम सभी सृष्टि गुलाटी द्वार किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हैं। कला भारती फाउंडेशन आर्ट ओर कल्चर को प्रोत्साहित करती है। कला भारती द्वारा गरीब साहित्यकारों ओर कलाकारों की सहायता की जाती है। चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करती हैं। 

किसानों को आर्गेनिक खेती के बारे में मार्गदर्शन करते हैं। संस्था के द्वारा वैक्सीनेशन कैम्प ओर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता है। सृष्टि के माता-पिता बेटी की हर एक उपलब्धि पर प्रफुल्लित होते है। माता-पिता द्वारा सुशील भारती ममता सोनी ओर कला भारती संस्था का हार्दिक धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments