हानिकारक प्लास्टिक के प्रति जागरूकता फैला रहा नेहरू युवा केन्द्र
*( सचिन त्यागी )*
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानि के प्रति जागरूकता लाने के लिए नेहरू युवा केंद्र प्लास्टिक को एकत्रित कर उसके प्रबंधन की तैयारी में लगा है। नेहरू युवा केंद्र अधिकारी अरुण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके पास ऐसे युवा है जो समाज सेवा में रुचि रखते हैं और नेहरू युवा केंद्र से जुड़े हुए हैं। उनको साथ लेकर प्लास्टिक प्रबंधन और लोगों में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। बृहस्पतिवार को बरनावा के लाक्षागृह पर प्लास्टिक को एकत्रित किया गया। अभियान के दौरान 70 किलो प्लास्टिक एकत्रित की गई उन्होंने बताया कि यह प्लास्टिक मंडल वॉलिंटर्स द्वारा अपने पास रखी जा रही है और इसको नगर पालिकाओं के माध्यम से डिस्ट्रॉय कराया जाएगा। बताया कि शासन से उनको 15 हजार का बजट इस अभियान के लिये दिया गया है। लोगों की सहभागिता से प्लास्टिक के प्रयोग के प्रति जागरूकता लाने का प्रयाश किया जा रहा है।
0 Comments