यज्ञ दुनिया का पहला सैनिटाइजर- रवि शास्त्री

 यज्ञ दुनिया का पहला सैनिटाइजर-  रवि शास्त्री


( सचिन त्यागी )



जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के द्वारा बुधवार को यज्ञ महोत्सव आयोजित किया गया।  वेद प्रचार यात्रा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरोली में पहुंची ।

 यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण शुद्धि का संदेश दिया गया। 


जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा हवन ही एक मात्र ऐसा सेनेटाइजर है। जो विभिन्न बीमारियों से आपको बचाकर रखता है।

जिस प्रकार मिर्च को अग्नि में जलाने से मिर्ची अपना 10 गुना असर वातावरण में छोड़ती है। सिद्धांत ये कहता है कि किसी भी वस्तु को अग्नि में जलाने से वो अपना 10 गुना वातावरण में फैलाती है ओर अपना 10 गुना वातावरण को देती है।उसी प्रकार यज्ञ में उत्पन्न औषधीय युक्त धूम्र को हम श्वसन तंत्र के द्वारा इन्हेल करते है। तो हमारे शरीर को 10 गुना ज़्यादा फायदा होता है। यज्ञ के बाद प्राणायम करने से औषधीय युक्त ऑक्सीजन हमारे शरीर में ज़्यादा मात्रा में पहुंचती है।  यज्ञ में हम हवन सामग्री का उपयोग करते है जो औषधीय गुणों से युक्त होती है। गाय का घी डालने से अग्नि बढ़ती है ,जो कि वातावरण में उपस्थित विभिन्न  बैक्टीरिया वायरस को नष्ट करता है।शोध में पाया गया कि हफ़्ते में एक बार यज्ञ करने से बैक्टीरिया वायरस की संख्या में लगातार कमी आती है। शुद्ध देसी कपूर भी यज्ञ में उपयोग में लाया जाता है जो कि एंटी फंगल प्रॉपर्टी का होता है। वैदिक मंत्र यज्ञ में बोले जाते है वो ब्रह्माण्ड की कॉस्मिक एनर्जी को हमारी ओर आकर्षित करते है। ओर यूनिवर्स में पॉजिटिव वाइब्स को उत्पन्न करते है। 

आइए  सनातन वैदिक संस्कृति की ओर वापस लौटे  घर में देनिक यज्ञ करे। और वायरस को अपने आप से दूर रखे और स्वस्थ रहे।आचार्य धर्मवीर आर्य ने बेटियों से झांसी की रानी की तरह बहादुर वीरांगना के रूप में तैयार होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, योगाचार्य मुकेश विद्यालंकार, महाशय अशोक प्रमोद , चौधरी विक्रम सिंह, डॉ नीलम तोमर, श्रीमती मधु श्रीमती मंजू ,भारती चौधरी,कुमारी निशा, अकबाल अली, अमित, हरिदत्त ,कविता ,पिंकी, सतीश नमस्तेआदि उपस्थित रहे। ।



Post a Comment

0 Comments