बड़ागाँव में राजस्थान में धान किसानों पर राजस्थान पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्रवाई करने पर विरोध प्रदर्शन
जिसके विरोध में बड़ा गांव के किसानों ने शुक्रवार को राजस्थान सरकार व राहुल गांधी का पुतला फूंका। राजस्थान सरकार के इस्तीफे की मांग की।
शुक्रवार को बड़ा गांव चौक पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। वह राजस्थान में धान किसानों पर हुई बर्बरता पूर्ण कार्रवाई को लेकर एकत्रित हुए। किसान ने हाथों में राजस्थान सरकार व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला लेकर नारेबाजी हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर किसानों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यूपी में हुई किसानों की मौत पर सांत्वना देने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी तीन दिन तक डेरा डाले रहे। लेकिन राजस्थान के किसानों पर हुई बर्बरता पूर्ण कार्रवाई पर उनके मुंह से एक शब्द भी नही निकला। उन्होंने कहा कि क्या उन्होंने देश के किसानों को दो हिस्सों में बाट दिया है। जहाँ कांग्रेस की सरकार है वहाँ वह चुप्पी साधकर रखेंगे क्या राजस्थान का किसान किसान नही है। क्या उन्हें वहां जाकर सांत्वना नही देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही नही किसान संगठनों का का दोहरा चरित्र भी सामने आने लगा है। राजस्थान में हुई बर्बरता पर एक भी किसान नेता कुछ बोलने के लिए तैयार है। इससे उनका भी दोहरा चरित्र सामने आने लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता व किसान नेता ये ना भूले की किसान अपनी लड़ाई खुद भी लड़ना जानता है। उन्होंने राजस्थान सरकार से इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर अमित त्यागी, कृष्ण त्यागी,बालकिशोर त्यागी, सत्यवीर त्यागी नेताजी, मोनू बंशी, विपिन त्यागी,राजा त्यागी,पालो, कल्लू खान,ओमप्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।
0 Comments