बुजुर्ग महिला से एक लाख के कंगन ले उड़ा बदमाश

 बुजुर्ग।महिला से एक लाख के कंगन ले उड़ा बदमाश 


( सचिन त्यागी )


बागपत जिले के रटौल गांव के पंजाबी मोहल्ले में बुधवार रात एक अज्ञात बदमाश ने एक महिला के साथ मारपीट कर उससे सोने का एक कडा छीन लिए। पीड़ित महिला के बेटे ने रटौल चौकी में तहरीर दी है। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है।

रटौल निवासी बृजलाल गांधी ने बताया कि वह रटौल रामलीला कमेटी का कोषाध्यक्ष है। बुधवार देर रात वह रामलीला कार्यक्रम में व्यस्त था। उसकी बुजुर्ग माता रामप्यारी घर पर अकेली थी। करीब साढ़े दस बजे एक अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर घर मे घुस आया और घर मे लगे सीसीटीवी के तार काट दिए। जिसके बाद बदमाश ने उसकी माता का मुह दबाकर मारपीट कर हाथ मे पहने एक दो तोले सोने का कडे को लूट कर फरार हो गया। शोर की आवाज सुनकर आसपड़ोस के लोग महिला के पास पहुँचे। ग्रामीणों ने बदमाश को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। सूचना मिलने पर पीड़ित महिला का बेटा रामलीला कार्यक्रम से घर पहुँचा जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन की। पुलिस घर मे लगे सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments