आंधी और बारिश में धान की फसल बर्बाद, किसान को भारी क्षति

 आंधी और बारिश  में धान की फसल बर्बाद, किसान को भारी क्षति


( सचिन त्यागी )


पश्चमी यूपी में रविवार से बदले मौसम से बागपत जिले में धान की फसल बर्बाद हो गयी। खेतो में कटाई के तैयार फसल तेज आंधी के साथ आयी मूसलाधार बारिश से जमीन पर फैल गयी। कृषि विभाग नुकसान का आंकलन कर रहा है। 


बारिश और आंधी करीब दो घंटे तक जारी रही। जिससे किसानों की धान की खड़ी फसल खेतों में ही गिर गई। किसानों को लाखो का नुकसान हुआ है। किसानों के मुताबिक सभी धान की कटाई लगभग शुरू हो चुकी थी। किसानों ने सरकार से सहायता मांगी है। 

कृषि वैज्ञानिक संदीप चौधरी का कहना है यह मौसम में आये बदलाव के कारण हुआ है। तेज आंधी और बारिश को धान की पकी हुई फसल नही झेल पाई , अभी एक दिन और मौसम खराब रहने की संभावना है, वही किसानों का कहना है कि उनका लाखो का नुकसान हो गया है। बारिश से जिले के तीन ब्लाक सबसे ज्यादा प्रभावित है जहाँ धान की अधिक बुआई होती है। खेकड़ा ,पिलाना, बागपत, बिनोली ब्लाक के सैंकड़ों गांव में नुकसान हुआ है। खेकड़ा ब्लाक के सिंगोली तगा, फुलेरा, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी आदि तीन दर्जन गांवों के किसानों को नुकसान हुआ है। सिंगोली तगा निवासी किसान राकेश की 20 बीघा धान की फसल में नुकसान हो गया है। वही गाँव के कुलदीप शर्मा, हरिओम कश्यप, मनी राम शर्मा, हिमांशु त्यागी, प्रदीप शर्मा ,जयप्रकाश, राममेहर, चतर सिंह, मंगू त्यागी, अंकित सहित आदि दर्जनों किसानों की करीब सेकड़ो बीघा फसल बर्बाद हो गयी।




Post a Comment

0 Comments