बागपत में जींस रंगाई की छह अवैध फैक्ट्री सील

 बागपत में जींस रंगाई की छह अवैध फैक्ट्री सील


( सचिन त्यागी )



बागपत के पुराना कस्बा में अफसरों ने गुरुवार को छापामारी कर जींस रंगाई की छह अवैध फैक्ट्री को सीज किया। टीम के पहुंचे से पहले ही फैक्ट्री संचालक वहां से रफूचक्कर हुए। फैक्ट्री संचालकों का लाखों रुपये का जुर्माना लगेगा।

 

बागपत के पुराना कस्बा में बड़े स्तर पर जींस रंगाई की अवैध फैक्ट्रियों का संचालन किया जा रहा है। इससे प्रदूषण फैल रहा है। लोग बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। फैक्ट्रियों से निजात दिलाने के लिए लोगों ने अफसरों से शिकायत की। इस पर संज्ञान लेते हुए बागपत एसडीएम अनुभव सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार प्रसून कश्यप, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ललित आर्य, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता प्रखर कुमार, ऊर्जा निगम के जेई गणेश प्रसाद, कोतवाली एसआइ अरविंद चैहान व पुलिसकर्मियों ने फैक्ट्रियों पर छापामारी की। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में सहायक पर्यावरण अभियंता प्रखर कुमार का कहना है कि छह व्यक्ति राजू, साजिद, अमित, लाला समंदी, शमशाद व गय्यूर की फैक्ट्रियों पर छापामारी की गई है। वहां पर उक्त व्यक्ति नहीं मिले। कर्मचारी भी फैक्ट्री संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इन सभी फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है। फैक्ट्री संचालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। छापामारी अभियान जारी रहेगा। इस तरह की अवैध फैक्ट्री का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।





Post a Comment

0 Comments