हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) के चुनाव 12 दिसम्बर 2021 को
सेवानिवृत जिला सेशन जज भूपिंदर सिंह एचओए के चुनाव कराने के लिए निर्वाचन रिटर्निग अधिकारी नियुक्त
महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना की अगुवाई वाली हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) ने खेल मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए), एचओए चुनाव निर्वाचन अधिकारी जिला सेशन जज, एचओए के प्रशासक हाई कोर्ट के न्यायधीश जस्टिस एचएस भल्ला के समक्ष दर्ज कराई शिकायत
न्यूज, 13 नवम्बर 2021
भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) से मान्यता प्राप्त हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) के चुनाव 12 दिसम्बर 2021 को पंचकूला के सेक्टर 3 स्थित ओलम्पिक भवन मे आयोजित किए जायेगे
भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) से शतरंज के एशिया महादीप के सलाहकार कुलदीप ने बताया कि प्रदेश के सारे राज्य खेल संघ 23 नवम्बर तक हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) के प्रशासक पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायधीश जस्टिस एचएस भल्ला के समक्ष अपनी शिकायत व ऐतराज दर्ज करा सकते है। 6 दिसम्बर को चुनाव निर्वाचन अधिकारी जिला सेशन जज भूपिंदर सिंह द्वारा सारे राज्य खेल संघों की वोटर लिस्ट जारी की जायेगी। 7 व 8 दिसम्बर को नॉमिनेशन पेपर्स जमा कराए जाएंगे। 12 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। 5 बजे चुनाव का परिणाम चुनाव निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित किया जायेगा।
आईओए से शतरंज के एशिया महादीप के सलाहकार कुलदीप ने बताया कि हरियाणा ओलम्पिक संघ (एचओए) के इतिहास मे पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश के सारे मान्यता प्राप्त राज्य खेल संघों, जिला ओलम्पिक संघो व अन्य विभागों को केवल 1-1 वोट का अधिकार दिया गया है। जिला ओलम्पिक संघो के अध्यक्ष सम्बन्धित जिला उपायुक्त होते है। प्रदेश मे कुल 22 जिले है तथा 22 ही जिला ओलम्पिक संघ है।
महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना की अगुवाई वाली हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) ने खेल मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए), एचओए चुनाव निर्वाचन अधिकारी जिला सेशन जज, एचओए के प्रशासक हाई कोर्ट के न्यायधीश जस्टिस एचएस भल्ला के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रधान महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के आदेश पर एचसीए महासचिव कुलदीप ने बताया कि शिकायत मे इस ओलम्पिक चुनाव को लेकर कई तरह की कानूनी आपत्तियां उठाई गई है। जैसे इस ओलम्पिक चुनाव मे सोसायटीज एक्ट 2012, भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के सविधान, अन्य कानूनी नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है जोकि गलत है।
इस ओलम्पिक चुनाव मे कई दिग्गज भाग ले सकते है जैसे एथलेटिक्स से अभय सिंह चौटाला विधायक, शतरंज से हरियाणा मानव अधिकार आयोग के जस्टिस दीप भाटिया व हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़, फुटबाल से सूरज पाल अम्मू, आर्चरी से कैप्टन अभिमन्यु पूर्व मंत्री, बैडमिंटन से अजय सिंघानिया, राइफल से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, टेबल टेनिस से दुष्यंत चौटाला, कुश्ती से सांसद दीपेंद्र हुड्डा इत्यादि व अन्य कई सारे दिग्गज
0 Comments