12000 छात्र- छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 12000 छात्र- छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली



बागपत जिले में 12000 से अधिक छात्र- छात्राओं को मतदाता जागरूता अभियान का हिस्सा बनाया गया है। जिले की तीन तहसीलों में शुक्रवार को बड़ी रैली निकाली गयीं है। जिसमें जिलाधिकारी ने निर्भय होकर मतदान करने और 18 वर्ष की आयु पार कर चुके युवाओं को वोट बनाने के प्रति जागरूक किया। 


आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी राजकमल यादव ने शुक्रवार को बागपत के यमुना इण्टर काॅलेज से हजारों छात्र-छात्राओं की रैली को रवाना किया। काॅलेज से होते हुए रैली नगर के राष्टवंदना चैक पर पहुंची जहां मानव श्रंखला बनाकर छात्र छात्राआंे ने लोगों को मतदान करने व वोट बनवाने के प्रति जागरूक किया। जिसके बाद रैली मुख्य मांर्गो से होते हुए सम्राट पृथ्वी राज चौहान पी.जी.काॅलेज पहुंचे। जिलाधिकारी राजकमल यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गयी इस रैली में 4200 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते बताया कि जिन छात्रों की आयु एक जनवरी को 18 वर्ष हो गयी है वो अपनी वोट बनवा ले और लोकतंत्र का हिस्सा बनें। 

बडौत में भी तहसील के जनता वैदिक इण्टर कालिज से मतदाता जागरूकता रैली प्रारम्भ होकर क्षेत्र के मुख्य मागों से होकर तहसील परिसर ,बड़ौत तक निकाली गई। उपजिलाधिकारी बड़ौत सुभाष कुमार द्वारा जनता वैदिक इण्टर कालिज,बड़ौत से हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया था। रैली में लगभग 5000 छात्र -छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

खेकड़ा तहसील में मतदाता जागरूकता रैली एम०एम० इण्टर कालिज, खेकडा से प्रारम्भ होकर क्षेत्र के मुख्य मागों से होकर जैन इण्टर कालिज, खेकडा तक निकाली गयी।, उपजिलाधिकारी खेकडा अजय कुमार द्वारा एम०एम०इण्टर कालिज खेकडा से हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली में लगभग 3000 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।



Post a Comment

0 Comments