बागपत में मनाया जा रहा गंगा महोत्सव, नदियों को बचाने का संकल्प
यूपी के बागपत जिले में सोमवार को पक्का घाट पर गंगा महोत्सव बनाया गया। जिलाधिकारी और सांसद ने मां सरस्वती के साथ यमुना की नदी की पूजा की और नदियों को बचाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन गंगा उत्सव 2021 तीन दिवसीय एक नदी एक महोत्सव का शुभारंभ बागपत के पक्का घाट पर आयोजित किया गया था। सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी राजकमल यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया और मां जय गंगे के जय कारे से गंगा महोत्सव का शुभारंभ किया। सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा जनपद बागपत यमुना नदी के तट पर बसा है हमें यमुना के जल कोे निर्मल बनाना है यमुना निर्मल होगी तो बागपत में एक अच्छा माहौल बनेगा हम सब मिलकर इस मुहिम को वृहद स्तर पर चलाएं।
जिलाधिकारी राज कमल यादव ने कहा सामाजिक सहभागिता से ही नदियों को स्वच्छ रखा जा सकता है और प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य के प्रत्येक कर्मठ रहेगा और जरूर इस गंगा महा उत्सव के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता दे आइए हम सब जताएं नदियों के प्रति अपना आभार आइए मिलकर मनाएं नदियों का त्योहार। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और गंगा यमुना कावेरी कृष्णा आदि नदियों को स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए संकल्प लिया। गंगा उत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने भागीदारी की।
इस अवसर पर नमामि गंगे अभियान के संयोजक विकल शर्मा, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ जिला, विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ,जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ,नमामि गंगे के जिला समिति के सदस्य डोला के कृष्णपाल, जसराज भाटी सहित आदि उपस्थित रहे।
0 Comments