झज्जर में मनाया जायेगा जजपा का स्थापना दिवस : रिशी राज राणा
हल्का अध्यक्ष रतन शर्मा ने घोषित की 35 सदस्य कार्यकारिणी
गुरूग्राम, 20 नवंबर: 9 दिसंबर को झज्जर में मनाया जायेगा जजपा का स्थापना दिवस, गुरूग्राम से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे, ये बाते जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा ने आज शमा काम्प्लेक्स में गुरुग्राम हल्के की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रेस को बताई। जननायक जनता पार्टी हल्का गुरूग्राम के अध्यक्ष रतन शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह जी, प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला जी, जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा जी व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओ से विचार-विमर्श करके आज हल्का गुरूग्राम की समस्त कार्यकारिणी की घोषणा की। जननायक जनता पार्टी हल्का गुरूग्राम की घोषित की गई कार्यकारिणी में इंद्रपाल सल्ले को हल्का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। मोहन नाफ़रिया, धर्मेंद्र भटद्वाज, शकील अहमद को हल्का उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
मंजीत सिंह को हल्का प्रधान महासचिव बनाया गया है। भास्कर राउल को महासचिव बनाया गया है। सुनील धनकड़, सोनू कौशिक, साहब राम गौतम, संजीव अग्रवाल को हल्का सचिव बनाया गया हैं। सतांशु सेन, सुनील स्वामी, बलराम रोहिल्ला, बाबूलाल शर्मा, चरण सिंह कटारिया, महेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, मनबीर शर्मा, ताहिर मालिक, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद फुकरान, महेंद्र कादयान, आजाद खत्री, रतन लाल टकानिआ, गजराज सिंह, आबिद हुसैन, अनवर खान, कृष्ण शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, डॉ सुमित गुप्ता, गोपाल शर्मा, आजाद नेहरा, उषा सैनी, संजय को हल्का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यक्रमों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और जिम्मेदारी सौंपने के लिए जेजेपी के जिलाध्यक्ष रिशी राज राणा व हल्का प्रधान रतन शर्मा का आभार जताया है। राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा, प्रदेश महासचिव रामबीर सिंह पूर्व विधायक पटौदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतबीर लाकड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश सहरावत, महिला प्रदेश प्रधान महासचिव शैलजा भाटिया, महिला प्रदेश महासचिव नीलम बालू, हल्का अध्यक्ष बादशाहपुर वेस्ट नरेंद्र दहिया, महिला जिला सयोंजक शहरी रितु कटारिया, एक्ससर्विस मेन सेल के जिला सयोंजक रामनिवास फौजी, बुद्धिजीवी सेल के जिला सयोंजक रमेश बामल, जिला कार्यालय सचिव दीपक यादव, जिला सचिव तुषार यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित मोर, सन्नी कटारिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments