फतेहपुर :- प्रियंका गाँधी - हेमलता पटेल की हुई सप्रेम भेंट, खुशी के साथ गले मिलकर स्वीकारा अभिवादन |
चित्रकूट में कांग्रेस राष्ट्रीय महसचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी के "महिला शक्ति संवाद" कार्यक्रम में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष व फतेहपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं वर्तमान ग्राम प्रधान और आगामी विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी की प्रबल दावेदार प्रियंका गाँधी की करीबी हेमलता पटेल के नेतृत्व में फतेहपुर से सैकड़ों महिलायें संवाद कार्यक्रम में पहुंची | महिलाओं में प्रियंका गांधी से मिलने का गजब का उत्साह दिखा | अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ प्रियंका गांधी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए ज़ब सैकड़ों महिलायें अपनी गुलाबी ड्रेस में आयोजन स्थल रामघाट पर पहुंची तो नजारा देखते ही बन रहा था | गुलाबी रंग से सम्पूर्ण प्रांगण सराबोर हो गया | कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं ने महिलाओं को सबसे आगे बैठने का स्थान प्रदान किया | अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ नारी शक्ति का हुजूम देखकर प्रियंका गांधी ने भी बड़े उत्साह व प्रशन्नता के साथ अभिवादन स्वीकार किया | रामघाट मंदाकिनी नदी की अविरल धारा पर बने स्टेज पर प्रियंका गांधी व हेमलता पटेल की स्नेहिल मुलाकात हुई, गले मिलकर अभिवादन किया साथ में सेल्फी भी ली | महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में कई अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में महिलायें रहीं | प्रियंका गांधी ने महिलाओं से संवाद किया, महिलाओं ने अपनी समस्यायें व आकांक्षाएं प्रियंका गांधी के समक्ष रखी जिन पर निवारण के लिए प्रियंका गांधी ने उन्हें पूर्ण विश्वास दिलाया व कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं को मुख्य धारा में लाने हेतु कांग्रेस के प्रयासों व कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को बताया | महिलाओं ने एक स्वर में प्रियंका गाँधी से कंधे से कन्धा मिला कर चलने हेतु आवाज बुलंद की | अध्यक्ष हेमलता पटेल ने प्रियंका गाँधी का सहृदय सादर आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी व बहन प्रियंका गाँधी जी महिलाओं को आगे लाने के लिए इतने कर्मठता से प्रयास कर रहीं हैं सभी महिलाओं में खुशी का माहौल व उन पर उम्मीद है संघर्ष की इस मुहिम में हम सभी उनके साथ हैं |
0 Comments