झज्जर में होगी ऐतिहासिक रैली : दिग्विजय चौटाला



झज्जर में होगी ऐतिहासिक रैली : दिग्विजय चौटाला 


जन सरोकार दिवस पर हरियाणा से लाखों के संख्या में पहुँचेंगे लोग: दिग्विजय चौटाला


शहीद दलीप सिंह की धर्मपत्नी रामवती देवी के निधन पर शोक प्रकट  करने पहुँचे दिग्विजय चौटाला


 गुरूग्राम, 23 नवंबर: जजपा स्थापना दिवस पर झज्जर में आयोजित किये जा रहे जन सरोकार दिवस पर हरियाणा के कोने कोने से लाखों लोग पहुँचेंगे, ये बाते गुरूग्राम हल्का स्तरीय कार्यकर्ता मीटिंग में पहुँचे जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला जी ने कही। 



उन्होंने कहा कि चुनावो में जजपा द्वारा हरियाणा की जनता से किये गए वादों को सरकार 1एक एक करके पूरे कर रही हैं, वे आज गुरूग्राम जिले के हल्का बादशाहपुर व हल्का पटौदी में हल्का स्तरीय बैठक में व बादशाहपुर हल्के के गाँव फाजिलपुर में लोगो को झज्जर रैली के लिए निमंत्रण देने पहुँचे थे, गुरूग्राम पहुँचने पर जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, राष्ट्रीय सचिव गंगाराम पूर्व विधायक पटौदी, गुरूग्राम जिले के सह प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजा राम, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, पूर्व संसदीय सचिव अनिता यादव, पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बादशाहपुर में पहुँचने पर बादशाहपुर वेस्ट के हल्का प्रधान नरेंद्र दहिया ने सभी का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि बादशाहपुर हल्के से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता झज्जर में पहुँच कर रैली को सफल बनाएंगे। बादशाहपुर के गाँव फाजिलपुर मे गायक राहुल फाजिलपुरिया द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे गाँव के लोगो ने मुख्य अतिथि दिग्विजय चौटाला जी व सभी साथ आये हुए अथितियों का स्वागत किया व आश्वासन दिया कि गाँव से भारी संख्या में लोग झज्जर पहुँचेंगे, पटौदी में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँचने पर हल्का प्रधान भारत सिंह नंबरदार ने दिग्विजय चौटाला जी व सभी आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया व आश्वासन दिया कि पटौदी से भारी संख्या में कार्यकर्ता झज्जर पहुँचेंगे। 

कार्यकर्ता सम्मलेन के बाद दिग्विजय चौटाला जी ने जाटौली हेलीमंडी पहुँच कर देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शाहिद दलीप सिंह चौहान की धर्मपत्नी रामवती देवी के निधन पर शोक प्रकट किया, यहाँ पहुँचने पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाहिद दिलीप सिंह ने अपनी शादी के मात्र दो दिन ही देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। आज उनके साथ जजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला सयोंजक, हल्का अध्यक्ष, हल्का सयोंजक, पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


             

Post a Comment

0 Comments