जनता का सम्मान न करने वाले पुलिस कर्मीयों पर होगी कड़ी कारवाई- एसपी

 जनता का सम्मान न करने वाले पुलिस कर्मीयों पर होगी कड़ी कारवाई- एसपी 

बागपत पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मीयों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिये है। ऐसा न करने वालों पर विभागीय कारवाई की चेतावनी देते हुए एक उपनिरीक्षक को लाईन हाजिर कर दिया है। 

बागपत पुलिस के लिए अब जनता के साथ अभद्रता करना भारी पड़ सकता है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सभी पुलिस कर्मीयों को चेतवानी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में रहना है तो जनता का सम्मान करना होगा सभी कर्मचारी, अधिकारियों को जनता के साथ उच्चतम स्तर का व्यवहार करने के भी निर्देश दिये है। वही बालैनी थाने पर तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसको लाईन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने निर्देश दिये है कि पुलिस कर्मीयों को अपने क्रोध पर नियंत्रण करके जनता के साथ नम्रतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए,ताकि जनता उनको अपना दोस्त माने। जरूरी है कि पुलिस निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कारवाई करे। पुलिस का जनता के साथ व्यवहार मधुर हो और पड़ित को समय पर मदद मिले।



Post a Comment

0 Comments