रिषी राज राणा ने झज्जर में आयोजित किये जा रहे जन सरोकार दिवस में पहुँचने का निमंत्रण दिया


गुरुग्राम, 30 नवंबर: जननायक जनता पार्टी जिला गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा ने जिले के शकि पार्क, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर 10A, खांडसा, मोहम्मदपुर झाड़सा, अलियर ढाणा, वाटिका सेक्टर 83, शिकोहपुर, गैरतपुर बास(पंडाला), बसई, तिघरा में नुक्कड़ सभाये कर पिछले 2 साल में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी द्वारा किये गए समाज व प्रदेश के लोगो के हित मे किये गए जनकल्याणकारी कार्यो के बारे में लोगो को बताया व सभी उपस्थित लोगों को जजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 9 दिसंबर को झज्जर में आयोजित किये जा रहे जन सरोकार दिवस में पहुँचने का निमंत्रण दिया। 



उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि चुनावों में किये गए वादों में 75 प्रतिशत हरियाणा के लोगो को रोजगार, 50 प्रतिशत महिलाओं को चुनावो में आरक्षण, राशन डिपो में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण का जो वादा उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी ने किया था उनको पूरा किया गया हैं, सभी सभाओं में उपस्थित लोगों ने भारी संख्या में पहुँचे का भरोसा दिया, आज की सभाओं में एक्स सर्विस मेन सेल के जिला सयोंजक रामनिवास फौजी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहब सिंह सोलंकी, जिला प्रचार सचिव व प्रेस प्रवक्ता याशीष यादव, जिला महासचिव गब्बू सरपंच, जिला महासचिव अजय कटारिया, जिला कार्यालय सचिव दीपक यादव, जिला सह सचिव गुरप्रीत साही, जिला कार्यकारिणी सदस्य रूपा प्रधान, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनू सहरावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुलाब सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय परमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य होशियार सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य बलराज सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य जगत सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुरदीप सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक तवंर, युवा हल्का सयोंजक बादशाहपुर वेस्ट विपिन गुर्जर, अमरपाल राठी, मोहित तवंर, सन्नी कटारिया, समुंदर पहलवान, सावंत सिंह चौहान, विनोद कटारिया, आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments