कृषि कानून वापसी पर अहंकार पर सत्य की विजय के सन्देश के साथ गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक व महिला कांग्रेस ने जाताई खुशी

फतेहपुर - कृषि कानून वापसी पर अहंकार पर सत्य की विजय के सन्देश के साथ गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक व महिला कांग्रेस ने जाताई खुशी 



अंततः सत्य के आगे झुकी सरकार,आज सत्य की जीत हुई,यह जीत किसानों की जीत है, लोकतंत्र की जीत है देश की जीत है : हेमलता पटे


शुक्रवार को मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून  रद्द किये जाने के ऐलान के बाद  अध्यक्ष हेमलता पटेल के के साथ गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक व महिला कांग्रेस की सदस्यों ने खुशी जाहिर की | आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की |अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा की आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है | यह किसानों की जीत का,जनतन्त्र की जीत का दिन है सत्य परेशान हो सकता है किन्तु परजित नहीं, आज सत्य के आगे अहंकार ने घुटने टेक दिए |  जनतंत्र की जीत हुई | इस लड़ाई में किसानों, मजदूरों, दुकानदारों, महिलाओं सभी ने हिस्सा लिया।  हमारा गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक संगठन व महिला कांग्रेस ने भी किसानों के साथ कंधे से कन्धा मिला कर संघर्ष किया कई बार  रोड जाम कर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति  तक ज्ञापन प्रेषित किया | आज हम सभी की विजय हुई |

Post a Comment

0 Comments