20 से 22 नवम्बर 2021 तक तीन दिवसीय लडको व लडकियो की राज्य स्तरीय स्कुली शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन जन सेवा स्कुल नजदीक नई अनाज मण्डी भिवानी मे किया जायेगा
नेशनल स्कुली खेल 2021 मे हिस्सा लेने के लिए हरियाणा प्रदेश की राज्य स्तरीय टीमों के चयन के लिए 8 नवंबर से शुरू होकर 8 दिसंबर तक चलेंगी ब्लॉक, जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताये
न्यूज़, 7 नवम्बर 2021
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रधान महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के आदेश से 20 से 22 नवम्बर 2021 तक तीन दिवसीय लडको व लडकियो की राज्य स्तरीय स्कुली शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन जन सेवा स्कुल नजदीक नई अनाज मण्डी भिवानी मे किया जायेगा
भारतीय ओलम्पिक संघ (IOA) से शतरंज के एशिया महादीप के सलाहकार कुलदीप शतरंज ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय खेल की टीमों के खिलाड़ियों के चयन के लिए ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 8 नवंबर से शुरू हो जायेगा
ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 8 व 9 नवंबर को आयोजित की जाएंगी इनमें अंडर-17 और अंडर-19 ब्वॉयज एवं गर्ल्स के विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तर की स्पर्धाएं 11 से 17 नवंबर तक आयोजित होंगी। इसके 3 दिन बाद 20 नवंबर से राज्य स्तरीय स्पर्धाएं शुरू हाेंगी, जो 8 दिसंबर तक चलेंगी। इस संदर्भ में निदेशक, सेकंडरी एजुकेशन ने सभी डीईओ और डीईईओ को पत्र जारी किया है।
तारीख जिला कैटेगिरी और खेल -
20-22 नवंबर अम्बाला अंडर-17 और अंडर-19 में फुटबाल, शूटिंग, जिम्नेस्टिक, बैडमिंटन
20-22 नवंबर करनाल अंडर-17 व 19 में टेबल टेनिस, साइक्लिंग, अंडर-17 कबड्डी, अंडर-19 एथलेटिक्स
20-22 नवंबर पलवल अंडर-17 व अंडर-19 ब्वायज एवं गर्ल्स स्विमिंग, अंडर-19 ब्वॉयज पोलो
20-22 नवंबर भिवानी अंडर-17 क्रिकेट, रेसलिंग, अंडर-19 वॉलीबाल, लडको व लडकियो की राज्य स्तरीय स्कुली शतरंज प्रतियोगिता
23-25 नवंबर पंचकूला अंडर-17 और अंडर-19 जूडो, लॉन टेनिस, अंडर-17 बॉक्सिंग
23-25 नवंबर यमुनानगर अंडर-17 वेट लिफ्टिंग
23-25 नवंबर कुरुक्षेत्र अंडर-17 व 19 हॉकी, अंडर-17 एथलेटिक्स
23-25 नवंबर पानीपत अंडर-19 कबड्डी व अंडर-17 बेसबॉल
27-29 नवंबर महेंद्रगढ़ अंडर-17 योगा, बेसबॉल व सॉफ्टबॉल
27-29 नवंबर गुड़गांव अंडर-17 और अंडर-19 आर्चरी, अंडर-19 बॉक्सिंग
27-29 नवंबर रोहतक अंडर-17 व 19 स्केटिंग, अंडर-19 रोलर हॉकी, अंडर-19 कॉर्फ बॉल
27-29 नवंबर रेवाड़ी अंडर-17 व अंडर-19 ब्वॉयज नेटबाल, अंडर-17 कराटे
1-3 दिसंबर सिरसा अंडर-17 व अंडर-19 सर्कल कबड्डी, अंडर-17 थ्रो बॉल, अंडर-19 हैंडबाल
1-3 दिसंबर झज्जर अंडर-17 व 19 गर्ल्स नेटबाल, दोनों वर्गों में अंडर-19 क्रिकेट
1-3 दिसंबर मेवात अंडर-19 वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता दोनों वर्गों में
1-3 दिसंबर जींद अंडर-19 सॉफ्टबाल और अंडर-19 बॉस्केटबाल
6-8 दिसंबर कैथल अंडर-19 कराटे, अंडर-17 व 19 शतरंज प्रतियोगिता
6-8 दिसंबर हिसार अंडर-17 खो-खो स्पर्धा
0 Comments