सम्पूर्ण सामाजिक फ़िल्म 'मिलन' का फर्स्ट लुक हुआ आउट

सम्पूर्ण सामाजिक फ़िल्म 'मिलन' का फर्स्ट लुक हुआ आउट 



लड्डू गोपाल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत सपूर्ण सामाजिक फ़िल्म 'मिलन' का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। जिसकी झलक देखकर लगता है कि यह घर परिवार की फ़िल्म है। इस फ़िल्म की निर्माता शारदा सिंह और निर्देशक आनंद सिंह है। उन्होंने बताया कि यह हमारी बेहद महत्वाकांक्षी फ़िल्म है। इसकी कहानी समाज के बीच से बुनी गयी है। यह सभी तरह के दर्शकों को पसन्द आने वाली है। 


उन्होंने बताया कि फ़िल्म 'मिलन' में गोपाल सिंह, मणि भट्टाचार्य और मंटू लाल मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म में कुणाल सिंह भी नज़र आएंगे। धनी श्री, बालेश्वर सिंह, सीपी भट्ट भी फ़िल्म में मुख्य आकर्षण होंगे। फ़िल्म की मजबूत पटकथा और सुग्राह्य संवाद ही हमारी फ़िल्म को दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक हमारी फ़िल्म को देखें और खूब प्यार दें। 


आपको बता दें कि 'मिलन' फ़िल्म का खूबसूरत मधुकर आनंद और साजन मिश्रा ने दिए हैं। गीत प्यारे लाल यादव, आज़ाद सिंह, अनिरुद्ध शाहाबादी, शेखर मधुर, हरिंदर सिंह डेंजर का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। लेखक मनोज पांडेय हैं। एक्शन दिनेश यादव और कोरियोग्राफी मयंक श्रीवास्तव हैं।

Post a Comment

0 Comments