फतेहपुर :- कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने क्षेत्र के गाँवों में की जन संवाद बैठक,लोग रहे उत्साहित
अयाह शाह विधानसभा से कांग्रेस कि प्रबल उम्मीदवार हेमलता पटेल ने क्षेत्र के महमदपुर और उरौली सहित अन्य गाँवों में किया जन संवाद | गांव के जनप्रतिनिधिओं व ग्रामीणों नें लिया प्रतिभाग |
शनिवार को अध्यक्ष हेमलता अपने विधानसभा क्षेत्र के महमदपुर व उरौली आदि गाँवों में पहुंच कर जनसंवाद किया जहां गाँव के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों नें प्रतिभाग किया | अध्यक्ष हेमलता पटेल ने लोगों की समस्यायें सुनी | कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं को बता कर लोगों को जागरूक भी किया | "लड़की हूँ लड़ सकती हूँ " नारे के साथ उपस्थित महिलाओं को महिला घोषणा पत्र "शक्ति विधान" के बारे में जानकारी दी | इस दौरान लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की | इन जनसंवाद कार्यक्रम में ख़ास बात यह रही की लोगों ने उत्साह से यह बात कही कि दीदी आपको हम सब जानते हैं,आप कई वर्षो से जनसेवा कर रही हैं हम सब के लिए संघर्ष कर रही हैं बिना पद के भी आपने बहुत से जनहित कार्य किये हैं और आपको विधायक बना कर विधानसभा में पहुँचाना हमारा सौभाग्य है क्षेत्र के मुद्दों को आप विधानसभा में उठाये हमारी शुभकामनायें व हम सब आपके साथ हैं | अध्यक्ष हेमलता पटेल ने लोगों को सादर धन्यवाद ज्ञापित किया और उनकी उम्मीदो में खरे उतरने का विश्वास दिलाया |
0 Comments