आज जनता को बताएंगे ट्रेडिशनल फूड हैं हमारी सेहत का खजाना

 आज जनता को बताएंगे ट्रेडिशनल फूड हैं हमारी सेहत का खजाना

-शनिवार को लगेगा मिलेट्स फूड फेस्टिवल



-खेती विरासत मिशन व नवकल्प फाउंडेशन मिलकर कर रहे हैं आयोजन
गुरुग्राम। इसमें कोई दोराय नहीं है कि ट्रेडिशनल फूड हमारी सेहत का खजाना होते हैं। समय के साथ हमने इन्हें पीछे धकेल दिया और फास्ट फूड व अन्य खाद्य पदार्थों की तरफ हम आकर्षित हो गये। खाने के पुराने दौर को वापस लाकर हम अपने सेहत को सुधार सकते हैं। बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसी को लेकर गुरुग्राम में शनिवार केा मिलेट्स  फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। 

पंजाब में सक्रिय खेती विरासत मिशन एवं नवकल्प फाउंडेशन की ओर से यह फेस्टिवल सेक्टर-46 स्थित रेजीडेंसी ग्रीन्स सोसायटी में लगाया जा रहा है। जिसमें मिलेट्स फूड के फायदे बताने के साथ उसे आज के समय में अपनी थाली का अहम हिस्सा बनाने को पे्ररित किया जाएगा। नवकल्प फाउंडेशन के महासचिव आयुर्वेदाचार्य डा. सुनील आर्य के मुताबिक मिलेट्स मैन ऑफ इंडिया डा. खादर बली मैसूर की प्रेरणा से इस कार्यक्रम का आयोजन जनहित के लिए किया जा रहा है। डा. सुनील आर्य बताते हैं कि इस फूड को श्रीधान्य भी कहा जाता है। यह 300 साल पहले तक खाया जाता था। जिससे लोग बीमारियों से बचे रहते थे। अब इसका चलन न के बराबर है। ऐसे में हमारी पीढिय़ां बीमारियों की चपेट में हैं। हालांकि साउथ में लोगों द्वारा इसे अपने खाने में शामिल किया जा रहा है। 

इसकी विशेषता यह है कि इसे कम पानी में पैदा किया जा सकता है। प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके सेवन से नई बीमारियां नहीं लगती और पुरानी बीमारियां जड़ से खत्म होती हैं। खेती विरासत मिशन के साथ मिलकर नवकल्प ने पुराने दौर को वापस लाने का प्रयास किया है। इसलिए यहां फूड फेस्टिवल लगाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रेजीडेंसी ग्रीन्स सोसायटी की आरडब्ल्यूए का सहयोग रहेगा। यहां से इसकी शुरुआत है। आगे इसे जनता के बीच ले जाया जाएगा, ताकि हर कोई इसके प्रति जागरुक हो। इस अवसर पर खेत विरासत मिशन के संस्थापक उमेंद्र दत्त, अंतरराष्ट्रीय महिला शेफ समेत काफी संख्या में लोग शिरकत करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments