लम्हे यादगार
साल 2021 बेहद ही शानदार उपलब्धि भरा रहा। इस साल कई कीर्तिमान भी बने। नए कार्य भी हुए। सृष्टि गुलाटी का फरीदाबाद के साथ एक नाम, के साथ एक पहचान भी बना। जनवरी 2021 से शुरू हुआ शानदार सफर साल 2021 के अंत मे भी शानदार रहा।
साल के शुरुआत में जहाँ सृष्टी ने गणतंत्र दिवस समारोह के दिन उपमंडल स्तर ओर जिला स्तर पर सम्मान पाकर हरियाणा में इतिहास रचा। इसके बाद सामाजिक क्षेत्र में भी एक नया सितारा बन कर उभरी। सामाजिक क्षेत्र में अपने माता-पिता के सहयोग ओर मार्गदर्शन से मास्क वितरित करना हो या सेनेटरी पैड या फिर स्टेशनरी किट हो या बेबी डाइपर हर काम सफलता पूर्वक किया। नित नए वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बने। अभी तक सृष्टि गुलाटी का नाम 35 वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो चुका है। नन्ही बेटी के अलग-अलग रिकॉर्ड भी बने। अभी तक सृष्टि गुलाटी के नाम 600 प्रमाण पत्र, 70 अवार्ड, 32 ट्रॉफी ओर 21 मेडेल प्राप्त हुए है। यह शानदार सफर स्वंतत्रता दिवस के दिन भी खास रहा।
सृष्टी गुलाटी 15 अगस्त 2021 के दिन राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मंनोहर लाल खट्टर के हाथों से प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाली पूरे हरियाणा और सम्पूर्ण भारत मे पहली बेटी भी बनी। समय के साथ-साथ पहचान भी बनी। हर ओर से सृष्टी बेटी को बधाई मिल रही हैं। नन्ही बेटी द्वारा लोगो को रक्तदान के प्रति भी जागरूक किया गया। अभी हाल ही में स्वच्छ फरीदाबाद मुहिम में भी सृष्टी गुलाटी ने अपने संदेश के माध्यम से लोगो को सफाई के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया। पर्यावरण के लिए भी अपने चित्र ओर संदेश के माध्यम से जागरुक किया। हर ओर नाम के साथ एक बड़ी पहचान भी बना सृष्टि का नाम। साल 2021 शानदार उपलब्धि के लिए सदा याद रहेगा। माता-पिता को गर्व होता है कि उनकी संतान परिवार के साथ देश का भी नाम रोशन करे। पिता प्रवीन ओर माता प्रिया का एक ही सपना है कि बेटी सृष्टी हर काम मे सफल हो और सदा नेक कार्य भी करती रहे। उपलब्धि सदा बनी रहे, यही कामना हैं। आशा है यह शानदार सफ़र आगे भी जारी रहे और प्रगति करती रहे।
0 Comments