सृष्टी की बेमिसाल उपलब्धि।
सृष्टि गुलाटी फरीदाबाद हरियाणा की शान, एक अद्भुत प्रतिभा है।छोटी सी उम्र में ही हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे भारत मे रोशन कर रही हैं। सृष्टि गुलाटी ने गत 3 वर्ष की बाल्य अवस्था से ही सामाजिक ओर सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना प्रारम्भ कर दिया था।
सृष्टि गुलाटी ने अनेक प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। सृष्टी गुलाटी ने इस कोरोना महामारी से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार के सराहनीय एवं प्रसंशनीय कार्य किए हैं। सृष्टि गुलाटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना महामारी आपदा में लोगो को मास्क वितरित करना तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करना। राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से जारी नियमो का पालन करते रहने के लिए अपने माता-पिता के मार्गदर्शन में जागरूकता अभियान भी चलाया।
सृष्टि गुलाटी ने लोगो को रक्तदान करने के लिए अपने संदेश के माध्यम से जागरूक ओर प्रेरित किया। सृष्टि गुलाटी ने सबसे कम उम्र में सबसे अधिक 600 से ज्यादा प्रमाण पत्र (नृत्य, चित्रकारी, बेबी शो, गायत्री मंत्र उच्चारण, बेबी ओलिम्पिक) आदि में भाग लेकर प्राप्त करने का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है। सृष्टि गुलाटी ने अपने 5 वे जन्मदिवस पर 13/01/2021 को जरूरतमंद लोगो ओर पुलिस प्रशासन को 1000 मास्क वितरित किए। इसके पश्चात यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना। सृष्टि गुलाटी ने अपने माता-पिता के सहयोग से (फादर डे) के दिन जरूरतमंद महिलाओं और किशोरियों को 20/06/2021 को 1700 सेनेटरी पैड वितरण किए। यह भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बना। 12/09/2021 को सृष्टि गुलाटी द्वारा फरीदाबाद के नहर पार स्लम एरिया में जाकर 1800 लेखन साम्रगी वितरित की यह भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बना। इन सभी उपलब्धि के लिए सृष्टि गुलाटी का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हुआ है। बाल दिवस 14 नवम्बर 2021 को अनोखी पहल करते हुए 2 महीने से लेकर 2 साल तक के छोटे बच्चों को 2500 बेबी डाइपर वितरित किए। वर्तमान में फ़रीदाबाद प्रशासन के साथ मिलकर सफाई के प्रति भी जागरूक कर रही है। अपने संदेश के माध्यम से लोगों को सूखे और गीले कूड़े के बारे में जागरूक कर रही हैं। सृष्टि गुलाटी मात्र 6 वर्ष की है। अपने इन्ही नेक ओर सराहनीय कार्यो के लिए सृष्टि गुलाटी 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस के दिन उपमंडल ओर जिला स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं। यह सम्मान पाने वाली सृष्टि गुलाटी हरियाणा में सबसे कम उम्र की बेटी बनी। सृष्टि गुलाटी को अभी तक विधायक श्री नीरज शर्मा, डिप्टी कमिश्नर श्री यशपाल यादव, श्री जीतेंद्र यादव, विधायक राजेश नागर, विधायक सीमा तिरखा, इंद्रेश कुमार, वीना अरोड़ा, अलका लांबा, नीलिमा ठाकुर, नीरू सहगल, अम्बिका शर्मा, विपुल गोयल, सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह दहिया, वरुण रस्तोगी, भावना शर्मा, कमल शर्मा, हीना माथुर, ममता सोनी आदि गणमान्य ओर प्रसिद्ध व्यक्तियों से सम्मानित हो चुकी हैं।
अपने उल्लेखनीय कार्यो के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से भी सम्मानित हो चुकी है।
सामाजिक, उत्कृष्ट, सराहनीय ओर प्रशंसनीय कार्य करते हुए अनेक सामाजिक संस्थाओं जैसे उमंग बन्नुवाल ग्रुप फरीदाबाद, मिशन जागृति फरीदाबाद, उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट फ़रीदाबाद, डिसेबल पीपल्स आर्गेनाइजेशन फरीदाबाद, कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट दिल्ली, हर घर तिरंगा फाउंडेशन सोनीपत, शांति फाउंडेशन गोंडा उत्तर प्रदेश, मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट नारनोल, आर्यभट्ट संस्थान फरीदाबाद, हैंड्स फ़ॉर हेल्प दिल्ली, स्वदेश संस्थान अयोध्या उत्तर प्रदेश, जीवन रक्षा समिति ट्रस्ट, कला भारती फाउंडेशन दिल्ली, ए.आर.के. फाउंडेशन दिल्ली, जन परिवर्तन संस्था फरीदाबाद, हिन्दू वेलफेयर फाउंडेशन पानीपत, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फ़रीदाबाद ने भी सृष्टि को सम्मानित किया है। वर्तमान में सृष्टि गुलाटी 3 सामाजिक संस्थाए नेशनल अगेंस्ट रेप इन इंडिया, हिन्दू वेलफेयर फाउंडेशन, हर घर तिरंगा फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर हैं। सृष्टि गुलाटी हरियाणा राज्य स्तर पर भी सम्मानित हो चुकी हैं। सृष्टि गुलाटी को 15 अगस्त 2021 को राज्य स्तरीय स्वन्त्रता दिवस समारोह पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रशंसा पत्र देकर समानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वाली सृष्टि गुलाटी हरियाणा ओर भारत की सबसे कम उम्र की बालिका बनी। वर्तमान में सृष्टि गुलाटी के पास 600 प्लस प्रमाण पत्र, 72 अवार्ड, 34 ट्रॉफी, 21 मेडल हैं। 35 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज है।
0 Comments