बादशाहपुर ईस्ट हल्का अध्यक्ष नरेश यादव ने घोषित की 39 सदस्य कार्यकारिणी




बादशाहपुर ईस्ट हल्का अध्यक्ष नरेश यादव ने घोषित की 39 सदस्य कार्यकारिणी 


गुरुग्राम, 27 फरवरी: जननायक जनता पार्टी हल्का बादशाहपुर ईस्ट के अध्यक्ष नरेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा जी व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके आज हल्का बादशाहपुर ईस्ट की समस्त कार्यकरिणी की घोषणा की। जजपा हल्का बादशाहपुर ईस्ट की घोषित की गई कार्यकरिणी में रामपाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनिल तंवर को हल्का प्रधान महासचिव बनाया गया हैं। सावंत सिंह चौहान, कंवरपाल तंवर, नरेंद्र ठाकरान, नरेश यादव, सुरेश खटाना को हल्का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। करण सिंह, सतवीर, हरपाल राघव, विष्णु यादव, मनोज यादव को महासचिव बनाया गया हैं। 

रोहित ठाकरान, उमेश ठाकरान, प्रशांत यादव को सचिव व सुखबीर यादव, सतपाल यादव को सह सचिव बनाया गया हैं। हरविंद्र, गौरव बोकन, इंद्र टांक, पंकज यादव, आशीष गुप्ता, संदीप गुप्ता, रोहित यादव, योगेश बेदी, जगदीश, सतीश, वीरेंद्र यादव, सुरेश यादव, राजेन्द्र यादव, पोहप सिंह, बलवंत, तरुण यादव, सुभाष यादव, विकाश यादव, प्रहलाद सिंह सरपंच, सतवीर यादव, संजय, विपिन शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया हैं,

 इसके उपरांत जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियो से 6 मार्च को  होने वाले हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी के अभिनंदन समारोह को लेकर सभी से चर्चा कर अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए जिम्मेवारी तय की गई। इस अवसर राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा, जेके एम एस के कार्यकारिणी सदस्य बिजेंद्र रावत, जिला कार्यालय सचिव दीपक यादव, जिला प्रचार सचिव व प्रवक्ता याशीष यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय परमार, होशियार सिंह, गोविंद तंवर, समुंदर पहलवान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 Please share your NEWS on below source and follow us also

Email-ajeybharat9@gmail.com

Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH

http://facebook.com/Ajeybharatkhabar

http://youtube.com/c/Ajeybharatnews

http://instagram.com/ajeybharatnews

Twitter@ajeybharatnews

Post a Comment

0 Comments