फरीदाबाद की शान सृष्टि को भारत माता अभिनन्दन सम्मान



 सृष्टि गुलाटी  को ऑनलाइन आयोजित हुए एक सम्मान समारोह में भारत माता अभिनंदन सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वाली सृष्टी गुलाटी इस कार्यक्रम में सबसे छोटी प्रतिभागी बनी। सृष्टि को रिकार्ड की  रानी भी कहा जाता है। भारत माता अभिनंदन संगठन के राष्ट्रीय सरंक्षक एवम् भारत  सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर प्रशांत गायकवाड़ महाराष्ट्र से उन्होंने कहा कि इस नन्ही बेटी में बहुत प्रतिभा है। पश्चिम बंगाल से राष्ट्रीय प्रभारी ऋतु गर्ग ने कहा कि इस छोटी सी उम्र में ही इतनी सारी उपलब्धि हासिल करना भी एक साहसी कार्य है और अपने माता पिता से प्राप्त अच्छे संस्कारों से सृष्टि ने अनेकों रिकार्ड बनाए हैं। समाज सेवा करने की कोई उम्र सीमा नही होती। राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर सृष्टी गुलाटी को निर्धनों व गरीबों की सहायता तथा कॉरोना काल में निशुल्क मास्क, सेनिटरी पैड वितरण जैसी अनुकरणीय सामाजिक सेवाओं  के लिए सम्मानित किया गया है।

डी.सी.मॉडल. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य पवन गुप्ता ने भी सृष्टी गुलाटी के सभी कार्य की प्रशंसा की ओर कहा कि सदा आगे बढ़ने से ही अच्छे कार्य करने की शक्ति मिलती हैं। माता-पिता की मेहनत रंग लाती हैं जब सही और अच्छे कार्य किये जाए तो सभी साथ भी देते हैं। माता-पिता अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद ही गर्व महसूस कर रहे हैं। कहा कि फरीदाबाद से बाहर भी अब बेटी को सम्मानित किया जाना एक अदभुत संगम है। भारत माता अभिनंदन के राष्ट्रीय व संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट पुरुषोत्तम दास मित्तल हरियाणा से कहा कि बताया कि संगठन के प्रमुख कार्य भारत माता अभिनन्दन दिवस, बाल बलिदान दिवस को लोकप्रिय बनाने के साथ साथ कला, संगीत, लेखन, चिकित्सा, पर्यावरण, साहित्य, काव्य, प्रशासनिक सेवा ,सैनिक सेवा इत्यादि समाज सेवा में सही ओर अच्छे कार्य करने वालो को डिजिटल निशुल्क भारत माता अभिनन्दन सम्मान से सम्मानित करना है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव मंजू मित्तल , गुजरात अध्यक्ष डॉक्टर गुलाब चंद पटेल, मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर विजय कुमार साल्विया, अनुराधा विजयवर्गीय गुवाहाटी से डॉक्टर दीपिका सुतोदिया, उड़ीसा से डॉ. आकांक्षा रूपा चचरा, कर्नाटक से डॉक्टर अर्चना श्रेया , उत्तर प्रदेश से कवि अशोक गोयल, राजस्थान से संपादक विजय कोचर , उत्तराखंड से गीतकार सुनील चौहान 



आदि ने सृष्टि  को बधाइयां और शुभकामनाएं दी तथा उसके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। सभी ने एक ही सुर में यही कहा कि सृष्टी गुलाटी को देखकर लगता हैं कि भारत का भविष्य बहुत सुंदर है और सभी माता पिता को अपने बच्चो को इसी तरह की परवरिश देनी चाहिए ताकि बचपन से ही अच्छे कार्य करने के प्रेणना मिल सके। विदित रहे कि कुछ समय पहले ही  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने भी सृष्टि को सम्मानित किया था। इस अवसर पर बिहार के नवोदा चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर फिल्म एक्टर राहुल वर्मा, जम्मू कश्मीर से परीक्षित, दिल्ली से डॉक्टर सत्यम भास्कर, अध्यक्ष प्रदीप आर्यन, पंजाब अध्यक्ष राजीव बिट्टू बादल आदि उपस्थित रहे।


Please share your NEWS on below source and follow us also

Email-ajeybharat9@gmail.com

Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH

http://facebook.com/Ajeybharatkhabar

http://youtube.com/c/Ajeybharatnews

http://instagram.com/ajeybharatnews

Twitter@ajeybharatnews

Post a Comment

0 Comments