शताब्दी प्रकट महोत्सव में छह मार्च को बड़ागांव पहुंचेंगे आचार्य अतिवीर मुनिराज

 शताब्दी प्रकट महोत्सव में छह मार्च को बड़ागांव पहुंचेंगे आचार्य अतिवीर मुनिराज 


रिपोर्ट- सचिन त्यागी


पार्श्वनाथ भगवान की अतिशय कारी प्रतिमा प्रकट होने के 100 वर्ष पूर्ण होने पर बड़ागांव जैन मंदिर में शताब्दी प्रकट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शताब्दी प्रकट महोत्स प्रशममूर्ति आचार्य 108 शांतिसागर महाराज, प्रमुख संत आचार्य श्री 108 अतिवीर जी मुनिराज एवं  105 योग भूषण महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। 


गुरु भक्त समीर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महाभारत कालीन पुण्य धरा बागपत की ऐतिहासिक भूमि बड़ागांव में पार्श्वनाथ भगवान की अतिशय कारी प्रतिमा प्रकट हुई थी। मूर्ति को प्रकट हुए 100 साल बीत चुके है। 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बड़ागांव मंदिर में शताब्दी प्रकट महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शताब्दी प्रकट महोत्सव के लिए आचार्य श्री अतिवीर मुनिराज फरीदाबाद से अपना बिहार प्रारंभ कर चुके हैं और शीघ्र ही दिल्ली के रास्ते मुख्य मार्गो से होते हुए खेकड़ा स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचेंगे। यहां से विशाल शोभायात्रा के रूप में आचार्य श्री ससंघ बड़ागांव की ओर प्रस्थान करेंगे। बता दें कि बड़ागांव जैन मंदिर में 6 मार्च 2022 को शताब्दी प्रकट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर से जैन भक्त पहुंचेंगे।




Post a Comment

0 Comments