पुरानी पद्धति योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं: सुधीर सिंगला
-सुल्तानपुर में प्रज्ञा योग आश्रम का विधिवत शुभारंभगुरुग्राम। रविवार को सुल्तानपुर क्षेत्र में प्रज्ञा योग आश्रम का विधिवत शुभारंभ विधायक सुधीर सिंगला ने किया। इस योग आश्रम में अलग-अलग विधियों द्वारा तमाम रोगों का उपचार किया जाएगा। प्रतिदिन योग का अभ्यास भी यहां कराया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोगों में अनेक शारीरिक और मानसिक परेशानियां पैदा हो रही हैं। इसमें तनाव सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि तनाव दूर करने के लिए दवाओं से ज्यादा कारगर योग भी है। योग के जरिये असाध्य रोगों को सही किया जा सकता है। योग हमारी पुरानी पद्धति है। आज भारत के साथ पूरी दुनिया योग को अपना चुकी है। इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने ही योग का डंका पूरी दुनिया में बजाया है। हम बड़ी से बड़ी बीमारियों को अपनी पुरानी पद्धतियों के माध्यम से ठीक कर लेते थे।
आज के समय में भी जरूरत है हम चिकित्सा का हर नुस्खा अपनाएं। उपचार में हमारी तमाम विधियां कारगर है। हमारे लिए हर तरह का उपचार महत्वपूर्ण है। विधायक सुधीर सिंगला ने ऐसे ऐसे बेहतरीन आश्रम की स्थापना के लिए गुरु गोपाल व आलोक अरोड़ा को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उनके साथ वरिष्ठ न्यायाधीश रचना गुप्ता, कपिल गुप्ता, मास्टर जगन्नाथ आहूजा, अशोक आहूजा, विनीत अरोड़ा, राजन नागपाल, नीरू अरोड़ा, नेहा शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Please share your NEWS on below source and follow us also
Email-ajeybharat9@gmail.com
Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH
http://facebook.com/Ajeybharatkhabar
http://youtube.com/c/Ajeybharatnews
http://instagram.com/ajeybharatnews
0 Comments