अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 41 महिलाओं को गुडग़ांव गौरव सम्मान
गुरुग्राम। ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सिविल लाइन स्थित एक होटल में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ के चेयरमैन नवीन गोयल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश सचिव अलीशा तोमर ने की।
कार्यक्रम के आयोजक ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजकुमार त्यागी, सेवानिवृत्त डीआईजी रामनिवास यादव, हरियाणा रोडवेज के प्रबंधक राजीव नागपाल, समाजसेवी आरएल शर्मा, पूर्व उपमंडल अभियंता जेपी शर्मा थे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 41 महिलाओं को गुडगांव गौरव से सम्मानित किया गया। जिनमें रत्ना जैन, नलिनी अस्थाना, डॉ. सोना यादव, अनु अहीर, भव्या त्यागी, चंदा शर्मा, कोमल जांगड़ा, खुशी साहू, काम्या भारद्वाज, प्रिया पाठक, डॉ. जयिता त्यागी, मंजू देशवाल, डॉ. सुषमा पंवार, प्रियंका दुबे, साक्षी रावत, सुमन शर्मा, रीना भारती, वैशाली त्यागी, रिशिका त्यागी, मिथिलेश शर्मा, दीपिका शर्मा, कामाक्षी रामपाल, नीरू शर्मा, पूनम सहरावत, कविता, सोनाली बत्रा, गीता, सुबोध गुप्ता, कुसुम कौशिक, सेवा शर्मा, सुदेश देवी, सुनीता शर्मा, कमला शर्मा, कंचन गोयल, राखी मित्तल, सुनीता नारा, मंजू, अनीता यादव, संतोष शर्मा, माया, अंजना मंगला शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि नवीन गोयल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करने से समाज को एक नई दिशा मिलती है। हम सभी को अपने स्तर पर हर समय महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। सर्वप्रथम हमें महिलाओं की शिक्षा पर जोर देना चाहिए। क्योंकि एक शिक्षित महिला ही दो परिवारों को शिक्षित कर सकती है। हमें पर्यावरण की तरफ भी विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।
भाजपा प्रदेश सचिव व गुडग़ांव भाजपा महिला इंचार्ज अलीशा तोमर ने कहा कि आज ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा महिलाओं का जो सम्मान किया जा रहा है। वह वास्तव में तारीफ के काबिल है। इस तरह के सामाजिक कार्य करना अच्छी बात है। हम सभी को उस में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं को जाति पाति से उठकर देश सेवा करनी चाहिए।
Please share your NEWS on below source and follow us also
Email-ajeybharat9@gmail.com
Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH
http://facebook.com/Ajeybharatkhabar
http://youtube.com/c/Ajeybharatnews
http://instagram.com/ajeybharatnews
कार्यक्रम के आयोजक अजय शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। जिसमें गुडग़ांव में अच्छे कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर समाजसेवी उमाशंकर भारद्वाज, महिला अध्यक्ष उषा भारद्वाज, मनीत त्यागी, माधुरी वशिष्ठ, नरेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, ऋषि नारायण आचार्य आदि मौजूद थे।
0 Comments