हर पदाधिकारी पार्टी की मजबूती के लिए करे काम: सुधीर सिंगला
-विधायक ने भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
विधायक सुधीर सिंगला ने भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। केंद्र में सरकार होने के साथ देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार है। हाल ही में हुए चुनावों में जनता के पार्टी को मिले समर्थन से साफ हो जाता है कि देश आज भी भाजपा के नेताओं, नीतियों में विश्वास रखता है। ऐसे में इस विश्वास को मजबूत बनाए रखने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों का सीधा जुड़ाव आम जनता से होता है। जो भी सेवारत कर्मचारी हैं, उन्हें बेहतर काम के लिए प्रेरित करें, ताकि जनता को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। विधायक ने कहा कि भाजपा का मकसद सत्ता पर काबिज होना नहीं, बल्कि आम जनता को बेहतर सुविधाएं देना, अच्छी कानून व्यवस्था देना और आंतरिक व बाहरी तौर पर सुरक्षित रखना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई गई हैं, जिसका आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
सभी को समान लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी देश की जनता भाजपा को चुने, इसके लिए हम सभी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार बेहतरी से करें। जनता सुविधाओं का लाभ लेती है। जहां किसी तरह की शिकायत आती है तो वहां पर कर्मचारी प्रकोष्ठ पदाधिकारी जाकर जनता के काम करवा सकते हैं। इस आयोजन के लिए विधायक सुधीर सिंगला ने कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक एमआर लारोइया, सह-संयोजक हरीश को बधाई दी।
Please follow us also
Email-ajeybharat9@gmail.com
Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH
http://facebook.com/Ajeybharatkhabar
0 Comments