अब की बार छेंसो (600) पार।
अब की बार रिकॉर्ड की भरमार
डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली फरीदाबाद की छात्रा सृष्टि गुलाटी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नन्ही परी सृष्टि गुलाटी द्वारा एक ओर नया आयाम स्थापित किया गया। नया रिकॉर्ड भी कायम हुआ। फरीदाबाद की नन्ही परी सृष्टि गुलाटी द्वारा एक बार फिर से ये साबित किया कि आगे बढ़ने के लिए नित नए कर्म करते जाए सफलता जरूर मिलेगी। साल 2022 में सृष्टि गुलाटी का नाम स्टेट बुक ऑफ रिकॉर्ड ओर होप इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। नित नए रिकॉर्ड बना रही है सृष्टि गुलाटी। स्कूल का भी नाम रोशन किया है सृष्टी गुलाटी ने। इन दोनों रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज होने के साथ ही साल 2022 की भी शानदार शुरुआत हो गई हैं।
फरीदाबाद की पहचान बनी सृष्टी गुलाटी। रिकॉर्ड की धनी सृष्टी गुलाटी। साल 2019 से रिकॉर्ड का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक सृष्टी गुलाटी का नाम 38 रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा प्रमाण पत्र प्राप्त करने का अनोखा रिकॉर्ड आज भी सृष्टि के नाम पर दर्ज है। साल 2019 से अभी 2022 तक लगातार 4 साल से यह रिकॉर्ड सृष्टि गुलाटी के नाम पर दर्ज है। इस समय सृष्टी के पास 600 से ज्यादा प्रमाण पत्र, 75 अवार्ड, 35 ट्रॉफी ओर 22 मेडल है, जो सृष्टी गुलाटी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्राप्त किए हैं, जैसे नृत्य, चित्रकला, रैंप वॉक, गायत्री मंत्र, पेंटिंग, बेबी ओलिम्पिक, बेबी शो आदि। इन सबके पीछे सृष्टी के माता- पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। माता प्रिया ने बताया कि सृष्टी अद्भुत प्रतिभा की धनी बेटी है। पिता प्रवीन गुलाटी ने कहा कि पिता को उस क्षण बेहद गर्व होता है जब पिता को लोग बेटी के नाम से जानने लगे। लोगो को आज भी आष्चर्य होता है की इतनी छोटी सी उम्र में सृष्टी ने कई सारी उपलब्धि हासिल की है। रिकॉर्ड के साथ सृष्टी गुलाटी समाज सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य पवन गुप्ता ने कहा कि सृष्टी गुलाटी विलक्षण प्रतिभा की बेटी है। ऐसी बेटी को नमन करते है
Please share your NEWS on below source and follow us also
Email-ajeybharat9@gmail.com
Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH
http://facebook.com/Ajeybharatkhabar
http://youtube.com/c/Ajeybharatnews
http://instagram.com/ajeybharatnews
0 Comments