युवा अपने व्यक्तिगत स्वार्थ त्याग कर राष्ट्र के उत्थान में सहयोगी बने : सुमित गुरुग्राम
गुरुग्राम : सुमित मार्शल आर्ट एकेडमी के संस्थापक ने आज युवाओं को संदेश दिया कहा युवा अपने व्यक्तिगत स्वार्थ त्याग कर राष्ट्र के उत्थान में सहयोगी बने भारत देश की शक्ति और हिम्मत है युवा हर युवा को अपने कर्तव्य को समझना चाहिए और देश के प्रति कार्य करना चाहिए ! स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चले देश का हर युवा !! हमारे भारत देश के कई महापुरुषों ने देशभक्तों ने देश के हित के लिए कार्य किया समाज में लोगों को जागरूक किया , भारत देश की संस्कृति सभ्यता की रक्षा के लिए आगे बढ़े अपना घर परिवार छोड़ा और देश की सेवा में लगे, सबसे पहले राष्ट्र का है रास्ता के लिए हमें कार्य करना चाहिए समाज में आगे बढ़ना है तो हमें हर युवाओं को एक राह दिखानी होगी, समाज में नशा मुक्त करना, अपराध खत्म करना, बहन बेटियों को सम्मान दिलाना और सुरक्षा दिलाना, हर बच्चे को पढ़ने के लिए प्रेरित करना, हर व्यक्ति का मान सम्मान करना सिखाना, ऐसे छोटे-छोटे कार्यो से हमारा देश आगे बढ़ेगा, पिछले 6 वर्षों से सुमित मार्शल आर्ट एकेडमी के संस्थापक सुमित गुरुग्राम बच्चों को आत्मरक्षा के गुण सिखा रहे हैं नैतिक शिक्षा व देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं, स्वच्छता के लिए कार्य कर रहे हैं, लोगों को अच्छे कार्य के लिए प्रेरित कर रहे हैंl
Please share your NEWS on below source and follow us also
Email-ajeybharat9@gmail.com
Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH
http://facebook.com/Ajeybharatkhabar
http://youtube.com/c/Ajeybharatnews
http://instagram.com/ajeybharatnews
सुमित मार्शल आर्ट एकेडमी का उद्देश्य है देश की हर बहन बेटी आत्मरक्षा के गुण सीखें हर महिला अपनी रक्षा कर पाए, आत्मरक्षा कला द्वारा हम बहन बेटी पर महिलाओं में हिम्मत और जोश जुनून पैदा करेंगे जिससे वह अपने मान सम्मान , जान बचाने के लिए सक्षम हो , हमारे देश में तरह तरह के अभियान सरकार ने निकाले हैं जिसमें हमें सहयोगी बनना चाहिए, जैसे स्वच्छ भारत अभियान, नशा मुक्त अभियान, अपराध मुक्त अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, देश के ऐसे अभियानों को समर्थन करना चाहिए और देश के हित के लिए कार्य करना चाहिए !! सुमित मार्शल आर्ट एकेडमी टीम के सलाहकार श्री सुरेंद्र गुलिया एडवोकेट, विद्या गुरुकुलम संगठन के संस्थापक श्री नरेंद्र गुरुजी, सुमित मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रभारी श्री साहिल सिंह राजपूत जी, सुमित मार्शल आर्ट एकेडमी टीम की योग प्रभारी कोमल देवी जी, सुमित मार्शल आर्ट एकेडमी के संरक्षक व ओम पावर टूल्स के डायरेक्टर श्री ओम प्रकाश जी आदि सदस्यों ने सुमित मार्शल आर्ट एकेडमी के संस्थापक सुमित गुरुग्राम के विचारों का सम्मान किया और कहा हम सबको मिलकर राष्ट्रीय हित के लिए कार्य करना बहुत ही आवश्यक है ,
हमारे भारत देश के हर बच्चे को शिक्षित होना जरूरी है अंत में सुमित गुरुग्राम ने सभी यह संदेश दिया हमारे भारत देश के महान क्रांतिकारी देश भक्तों ने हमारे भारत देश को अपने खून से बलिदान से स्वतंत्र किया है हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए, हमें स्वतंत्रता की अहमियत समझनी चाहिए पढ़ लिख कर देश के लिए कार्य करना चाहिए , हमारे देश में हर माता-पिता का सपना होता है कि बच्चा पढ़ लिख कर अफसर बने फौजी बने वकील बने डॉक्टर बने अपने माता पिता का सपना पूरा करके समाज में अच्छे नागरिक के रूप में कार्य करना चाहिए, शिक्षा के बिना हमारी पहचान हमारी कोई पहचान नहीं, शिक्षा सबसे बड़ा हत्या है जिसके द्वारा हम जीवन में बहुत सी परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं, एक शिक्षित व्यक्ति ही सक्षम होता है हमारे भारत देश को आगे बढ़ाने में शिक्षित व्यक्ति का बहुत बड़ा योगदान होता है हम सभी को जय हिंद भारत माता का सम्मान करना चाहिए
0 Comments