जिला गुरुग्राम में बड़ी धूमधाम से मनाया गया डॉ अजय सिंह चौटाला जी का जन्मदिन: रिशी राज राणा
गुरुग्राम, 14 मार्च: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला जी के 61 वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला गुरुग्राम के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने गाँव, कॉलोनी व सेक्टर में विभिन्न तरह के सामाजिक कार्य करके उनका जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया, जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर केक काट कर उनका जनदिन मनाया गया, इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहब सिंह सोलंकी, जिला कार्यालय सचिव दीपक यादव, जिला कार्यालय सह सचिव रति रानी, युवा हल्का सयोंजक बादशाहपुर वेस्ट सन्नी कटारिया, युवा हल्का सयोंजक बादशाहपुर ईस्ट विपिन गुर्जर, जिला सचिव तुषार यादव, जिला सह सचिव गुरप्रीत सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित मोर, गुलाब सिंह, एडवोकेट प्रेम सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा के निर्देशानुसार न्यू पालम विहार आर डब्लू की अध्यक्ष किरण कांडपाल, प्रधान महा सचिव रामअवतार राणा के सहयोग से नगर निगम वार्ड 1, न्यू पालम विहार में लगातार 2 दिन 12 मार्च व 13 मार्च को स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया व शाम को गरीब बच्चों के साथ केक काटकर व मिठाई खिलाकर डॉ अजय सिंह चौटाला जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। हल्का तावडू के हल्का अध्यक्ष अख्तर अली, रामनिवास जांगड़ा, ललित मंगला, अजरुदीन आदि पदाधिकारियो ने तावडू कार्यालय पर केक काटकर व फल वितरित कर उनका जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया व सदस्यता अभियान की शुरूआत की। हल्का पटौदी में राष्ट्रीय सचिव गंगाराम पूर्व विधायक पटौदी, प्रदेश महासचिव रामबीर सिंह पूर्व विधायक पटौदी, हलक प्रधान भारत सिंह नंबरदार के नेतृत्व में हेलीमंडी में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिठाई बाट कर उनका जन्मदिन मनाया।
हल्का गुरुग्राम के हल्का अध्यक्ष रतन शर्मा के साथ कार्यकर्ताओ ने बसई गौशाला में गौमाता की सेवा के लिए दान देकर जन्मदिन मनाया व गौमाता से डॉ अजय सिंह चौटाला जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। हल्का बादशाहपुर ईस्ट में हल्का अध्यक्ष नरेश यादव के साथ कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चो के साथ फल का वितरण कर उनका जन्मदिन मनाया व सदस्यता अभियान की शुरुआत की, राष्ट्रीय सचिव सुबे सिंह बोहरा व बी सी सेल के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र जांगड़ा ने अनाथालय में गरीब बच्चों को कपड़े व फल वितरित कर उनका जन्मदिन मनाया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैलदार अशोक धारीवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, सी एम विण्डो सदस्य दरयाव सिंह, युवा हल्का सयोंजक तावडू आबिद खान, एस सी सेल तावडू के सयोंजक सुंदर सिंह, दीपक धारीवाल, महेश सरपंच, बालकिशन फौजी आदि कार्यकताओ ने गौशाला में गौमाता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर व गरीब बच्चों में फल वितरित कर उनका जन्मदिन मनाया। प्रदेश सह सचिव सुरेंद्र ठाकरान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश सहरावत, जेके एम एस के प्रदेश सचिव जगमोहन ठाकरान, युवा जिला सयोंजक कृष्ण गाडौली ने मजदूरों के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।
जिला कार्यकारिणी सदस्य तुषार यादव, एडवोकेट सुरेंद्र गुलिया, कल्लू प्रधान आदि पदाधिकारियो ने धर्म कॉलोनी में केक काटकर व मिठाई बाट कर डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन मनाया। महिला जिला सयोंजक शहरी रितु कटारिया व महिला जिला सयोंजक ग्रामीण अनु पटौदी ने गरीब बच्चो को खाना वितरित कर उनका जन्मदिन मनाया। गुरुग्राम के पूर्व हल्का अध्यक्ष व पूर्व पार्षद रविंदर कटारिया व विक्रम सहरावत ने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खांडसा रोड पर भंडारे का आयोजन कर उनका जन्मदिन मनाया। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष तेजू राव ने कार्यकर्ताओ के साथ केक काटकर व गाँव ढोरका मे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर उनका जन्मदिन मनाया। इसके अलावा भी गुरुग्राम जिले के सैकड़ों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व मिठाई बाट कर डॉ अजय सिंह चौटाला जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी ने डॉ अजय सिंह चौटाला जी के जन्मदिवस पर लायंस क्लब द्वारा राघव वाटिका सोहना में आयोजित 41 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया व लायंस क्लब के सामाजिक कार्यों से खुश होकर अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये क्लब को दिए।
अपने जन्मदिवस के मौके पर जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला जी, प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला जी के साथ शाम को अचानक जिला कार्यालय गुरुग्राम पर पहुँचे, यहाँ पहुँचने पर जिला अध्यक्ष रिशी राजा राणा ने यहाँ उपस्थित पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, इसके उपरांत डॉ अजय सिंह चौटाला जी ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओ के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
Please follow us also
Email-ajeybharat9@gmail.com
Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH
http://facebook.com/Ajeybharatkhabar
http://youtube.com/c/Ajeybharatnews
http://instagram.com/ajeybharatnews
0 Comments