फरीदाबाद।प्रवीन गुलाटी।
जन परिवर्तन संस्था द्वारा जरूरत मंद लोगो में वस्त्र वितरित किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर 23-23 फरीदाबाद के स्लम एरिया में किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी साथी उपलब्ध रहे। मुख्य रूप से भावना शर्मा ने कहा कि यदि आपके पास कोई भी इस तरह का कपड़ा जो आप यूज़ नही करते वह सभी जरूरत मंद लोगो मे वितरित कर दे। सभी महिलाए ओर बच्चे काफी खुश दिख रहे थे। आपके द्वारा दीये गए वस्त्र को पहनकर सभी के अंदर एक उत्साह आता हैं। सेवा परमो धर्म। इसका अनुसरण करते हुए आज संस्था द्वारा विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए गर्मी के कपड़े वितरित किए गए। संस्था द्वारा समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। जन परिवर्तन संस्था का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चो को शिक्षा प्रदान करना है। अभी एक कंपेन भी संस्था के द्वारा किया जा रहा है।
जिन किसी के भी पास यदि 1पहली से 7 सातवी कक्षा की पुरानी बुक्स हो तो वह सीधा संस्था के विद्यालय जन परिवर्तन पाठशाला में आकर दे सकते हैं। संस्था का कार्यालय भूपानी गाँव नहर पार फरीदाबाद हरियाणा में है। संस्था के मीडिया प्रभारी प्रवीन गुलाटी ने कहा कि इस तरह की सेवा करने से एक असीम शांति मिलती है ओर सेवा भी सही रूप से होती हैं। सभी को मिलकर जरूरत मंद लोगो को वस्त्र वितरित करने चाहिए। आज के वस्त्र वितरण कार्यक्रम में दिनेश शर्मा, भावना शर्मा, प्रवीन गुलाटी, योगेश आदि सदस्य उपस्थित रहे। सभी के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान थी। कपड़ो को पाकर सभी मे गजब का उत्साह दिखा।
Please follow us also
Email-ajeybharat9@gmail.com
Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH
http://facebook.com/Ajeybharatkhabar
0 Comments