गुरुग्राम में ऐतिहासिक रही भगवा यात्रा: नवीन गोयल
-गुरुग्राम में निकाली गई भव्य यात्रा
गुरुग्राम। गुरुग्राम के युवाओं ने राम नवमी पर गुरुग्राम को राममय बना दिया। हजारों युवा इस यात्रा में शामिल हुए। भगवान श्रीराम को समर्पित यह भगवा यात्रा भव्यता से निकाली गई। इस यात्रा में शामिल पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि इसी तरह से हमें भगवा का सम्मान करते हुए हर घर पर भी भगवा लहराना चाहिए। हमें हिन्दुत्व को मजबूत करना है।
नवीन गोयल ने कहा कि सभी सनातनियों में अपने धर्म के प्रति कट्टरता होनी चाहिए। अगर हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। इस बात को सदा हमें अपने जीवन में याद रखना है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम का अयोध्या में ऐतिहासिक और भव्य मंदिर बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उनके प्रयासों से ही मंदिर निर्माण शुरू हुआ। आज हम सब मिलकर भगवान राम के सम्मान में यह यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में शामिल हजारों युवा बाइक, गाडिय़ां लेकर शामिल हुए। नवीन गोयल ने सभी सनातनियों, हिन्दूओं को राम नवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया। कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों ने देश में हिन्दुत्व को जगाने में भूमिका निभाई है। हम सब आज भगवान राम के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो कोई भी धर्म कार्यों में बाधा बनेगा वह देश का शुभचिंतक नहीं हो सकता। हिंदू और हिंदूत्व को आगे बढ़ाने के लिए हम सबका सांझा प्रयास है। हमें भविष्य में भी इस तरह की यात्राएं, इस तरह के प्रयास करने होंगे, ताकि हम अपना भगवा झंडा बुलंद कर सकें।
Please follow us also
Email-ajeybharat9@gmail.com
Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH
http://facebook.com/Ajeybharatkhabar
http://youtube.com/c/Ajeybharatnews
http://instagram.com/ajeybharatnews
इस भगवा यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सह-मंत्री रासबिहारी, प्रांत संगठन मंत्री प्रेमशंकर व मान्य प्रताप, विहिप के गुरुग्राम जिलाध्यक्ष एवं आरएसएस के विभाग संघ चालक अजीत सिंह की विशेष रूप से उपस्थिति रही।
0 Comments