आदेशानुसार विद्युत आपूर्ति के लिए अधिशासी अभियंता से मिले भाजपा पदाधिकारी
खेकड़ा:-खेकड़ा नगर एवं तहसील क्षेत्र में आदेशानुसार विद्युत आपूर्ति न मिलने के कारण भाजपा नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री को आए दिन जनता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी।पिछले कई दिनों से नगर में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है।पशुओं को चारा करना ,पीने के पानी आदि तक लोग तरस गए जिसकी शिकायत लोगो ने नगर अध्यक्ष सन्दीप प्रजापति को भाजपा कार्यालय में दर्ज कराई।नगर महामंत्री एडवोकेट हर्ष शर्मा लोगो के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों से मिलना उचित समझा जिस सम्बन्ध में आज नगर कार्यकारिणी विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय अधिशासी अभियंता से मिलने पहुंचे एवं आदेशानुसार 21 घण्टे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बिल्कुल शेड्यूल अनुसार देने के लिए अधिकारी से कहा एव जिला युवा कोषाध्यक्ष आयुष जैन ने नगर में ख़राब जर्जर हालत में खड़े विद्युत पोल को जल्द बदलने के लिए कहा। विद्युत आपूर्ति की मांग करने वालो में नगर मंत्री रविन्द्र धामा,सतीश कुमार आदि भाजपाई शामिल रहें।
![]() |
खेकड़ा नगर भाजपा पदाधिकारी |
0 Comments