बल्लबगढ़।प्रवीन गुलाटी। सुभाष कॉलोनी में उज्यारी संस्था द्वारा महिलाओं और किशोरियो को सिलाई, कढ़ाई, पेंटिंग सिखाई जाती हैं। उज्यारी फाउंडेशन ट्रस्ट लगातर ऐसे कार्य करते रहते हैं। उज्यारी एक पंजीकृत संस्था हैं। इस संस्था द्वारा बच्चो को फैब्रिक पेंटिंग और सिलाई भी कराई जाती है।
आज संस्था के कार्यालय में सभी का फेब्रिक पेंटिग ओर सिलाई का कॉम्पिटिशन कराया गया जिसमे बेटीयों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। सभी ने बहुत ही अच्छे ओर शानदार तरीके से सूट सिले और पेंटिंग भी बनाई। जिसमे साधना, संजना, शिवानी, काजल और प्रिया और अनुष्का सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया। ये अयोजन बल्लभगढ़ सुभाष कॉलोनी में किया गया। कार्याक्रम का आयोजन डा.ललिता भारद्वाज द्वारा किया गया है।
कार्यकर्ता में आर.पी.शर्मा, सरिता शर्मा और पुष्प प्रकाश आदि उपस्थित रहे। सभी बच्चो ने बढ़चढ कर भाग लिया संचालक ने बताया की अभी भी वो गरीब बच्चो को खुद पर निर्भर बनने के लिए काफी प्रयत्न कर रहे हैं जिसमे उन्होन बताया की वो गरीब ओर जरूरत मंद बच्चो की पढाई के साथ साथ उनके शारीरिक गतिविधियां और व्यक्तित्व विकास हो ऐसा भी कार्य कर रहे है। संस्था का यह उद्देस्य यह है की वो आगे भी ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे
Please follow us also
Email-ajeybharat9@gmail.com
Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH
http://facebook.com/Ajeybharatkhabar
0 Comments