फरीदाबाद जिले की कंचन डागर बनी एबीवीपी की प्रदेश सह मंत्री।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 53वां प्रांत अधिवेशन कुरुक्षेत्र में संपन्न हुआ। जिसमें प्रांत कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ आशुतोष कुमार ने कार्यकारिणी की घोषणा की। हरियाणा प्रान्त अधिवेशन में 'फूल नहीं चिंगारी है, ये भारत की नारी है' जैसे नारे को चरितार्थ करते हुए फरीदाबाद जिले के गांव सागरपुर की निवासी अभाविप सोनीपत विस्तारिका कंचन डागर को प्रांत सह मंत्री बनाया गया। कंचन डागर पूर्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय फरीदाबाद से छात्रसंघ अध्यक्ष, जिला एसएफएस संयोजिका , छात्रा विस्तारिका कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुकी है। वर्तमान समय में कंचन डागर सोनीपत जिले के भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विस्तारिका है। कंचन डागर ने अपनी नियुक्ति पर अभाविप प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया सभी मिलकर संघठन को मजबूती देने का कार्य करेंगे व सभी मिलकर छात्र हितों में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
Please follow us also
Email-ajeybharat9@gmail.com
Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH
http://facebook.com/Ajeybharatkhabar
0 Comments