पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं कार्यकर्ता: नवीन गोयल

-फिरोजपुर झिरका प्रभारी नवीन गोयल ने ली संगठन कार्यकर्ताओं की बैठक
-आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर की गई चर्चा
-रविवार को फिरोजपुर झिरका में लगाएंगे वोटर आईडी कैंप



गुुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी फिरोजपुर झिरका प्रभारी एवं पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने शुक्रवार को फिरोजपुर झिरका स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में संगठन कार्यकर्ताओं की निकाय चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने आगामी निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं।

इस मौके पर जिला महामंत्री शिव कुमार, विस्तारक राजेश द्वारका, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य, मंडल महामंत्री अंजू बाला, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग उपस्थित रहे। श्री गोयल ने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हर कार्यकर्ता मेहनती होता है। कार्यकर्ता ही दल की रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्हीं के दम पर ही कोई दल मजबूत होता है। हमें गर्व है कि हम सब भाजपा के साथ जुड़े हैं। पूर्व में हुई बैठक के बाद का कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करने के बाद नवीन गोयल ने कहा कि प्रदेश ही नहीं, देश की जनता अपना स्वर्णिम भविष्य में भाजपा में ही देखती है। यहां भी जनता आने वाले निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाएगी। जनता अपना वकील चुनने के लिए बस चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बेशक हमारा संगठन कितना भी मजबूत हो, लेकिन हमें मेहनत अंतिम दिन तक करनी है। चुनाव जीतने के साथ जनता का दिल जीतना भी हमारा उद्देश्य होना चाहिए।

नवीन गोयल ने क्षेत्र की जनता की नब्ज टटोलने के बाद इस बात का भी दावा किया कि यहां अन्य किसी भी दल का कोई प्रभाव नहीं है। भाजपा की ओर से सब देख रहे हैं। एक तरफा माहौल निकाय चुनावों में रहेगा। निकाय चुनाव में तीनों सीटों पर कमल खिलेगा और यहां का विकास और तेजी से होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर कैंपेन चलाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने मेवात, गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा के हो रहे चहुुंमुखी विकास को भी जनता के बीच क्रमबद्ध तरीके से रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास का जो मॉडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने तैयार करके उस पर काम किया है, वह उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। इसी तरह से केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत ङ्क्षसह अपने तीनों जिलों गुरुग्राम, नूंह और रेवाड़ी में अपने कोटे से अनेक कार्यों को जनता को समर्पित कर चुके हैं। इस समय उनका सड़कों पर अधिक जोर है, जो विकास की मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने बताया कि इस रविवार को फिरोजपुर झिरका में ही वोटर आईडी कैंप लगाया जाएगा, जिसमें बड़े पैमाने पर वोट बनाए जाएंगे।  

 Please follow us also

Email-ajeybharat9@gmail.com

Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH

http://facebook.com/Ajeybharatkhabar

http://youtube.com/c/Ajeybharatnews

http://instagram.com/ajeybharatnews

Post a Comment

0 Comments