वृन्दावन-बृजवासी,बृजयात्री एवं बृज प्रेमियों की भावना का सम्मान ही बृजवासी तीर्थ पुरोहित पण्डासभा का दायित्व। सभा का प्रयास होगा, बृज गरिमा को सुरक्षित रखना । उक्त उद्गार बृजवासी तीर्थ पुरोहित पण्डासभा के अध्यक्ष पं. श्याम सुन्दर गौतम ने मारुति नगर स्थित सी.एस शिशु शिक्षा निकेतन प्रांगण में ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पण्डासभा का ब्राह्मण सेवा संघ, ब्राह्मण महासभा, शुक्राचार्य पीठम्, भक्ति प्रचारिणी सभा द्वारा संयुक्त रूप से किये गये सम्मान समारोह में अभिनन्दन पत्र ग्रहण करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ब्रज एवं ब्रजवासियोंकी सेवा ही हमारा धर्म।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए समाज सेवी, शिक्षा विद् पं० चन्द्र लाल शर्मा ने कहा कि ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पण्डासभा ने प्रारम्भ से ही तीर्थ यात्रियों की भावना को सर्वोपरि रखकर ब्रजसंस्कृति को सुरक्षित रखा है।
अ. भा. तीर्थ पुरोहितमहासभा के महामंत्री पं. नन्दकुमारपाठक ने कहा कि श्री धाम वृन्दावन का पण्डासमाज सेवाभावी, आध्यात्मिक, ब्रज प्रेमी एवं शिक्षित है। ब्रज विकास में यहां के पण्डा समाज की विशेष भूमिका रही है।
शुक्राचार्य पीठम के पीठाधीश्वर डा०रमेश चन्द्राचार्य महाराज एवं डोरीलाल गौतम ने कहा कि ब्रज के तीर्थ पुरोहित पण्डा संतोषी, एवं ब्रज प्रेमी हैं, उनके हर क्रिया कलाप में ब्रज के उत्थान एवं ब्रज रस की झलक स्पष्ट दिखाई देती है।
यमुना मिशन ग्रुप के महन्त गोपी बाबा ने कहा कि प्रत्येक ब्रज बासी का दायित्व है कि वह यहां की धरोहरों की सुरक्षा करें, जिस दिन ब्रजवासी एक साथ खड़े होंगे, यमुना महारानी प्रदूषण मुक्त हो जायगी।
सम्मान समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आचार्य आनन्द बल्लभ गोस्वामी ने किया।
समान समारोह में पं. सुरेश चन्द्र शर्मा, सुभाष गौड़, चन्द्र प्रकाश शर्मा विवेकगौतम,वंशी तिवारी, मुरारी थोकदार, वंशी शुक्ला, रविकान्त गौतम, पं.जगदीश' नीलम', सत्यभान शर्मा, गोविन्द पचौरी,प्रेम वल्लभ, मोहन लाल शर्मा, अजय बिहारी,यश, राघव भारद्वाज , लक्ष्मी कान्त, योगेन्द्र ब्रज वासी, राम निहोर द्विवेदी, रमाकान्त पुरोहित,राम नारायण व्रजवासी, सिद्धार्थ शुक्ला, विष्णुसिद्ध, राजूद्विवेदी,पुलिन विहारी गौतम ,गौरव गौतम,कुंजविहारी पाठक, शरद तिवारी, राजीव शर्मा ,धनंजय गौतम , विनोद कृष्ण शर्मा, अरुण शर्मा, गोविन्द शर्मा ,पवन शुक्ल ,भागीरथ, सन्तोष चतुर्वेदी, प्रिया शरण, अंकित कौशिक, सुनील कौशिक, सुरेश लालू,अक्षय शर्मा आदि उपस्थित थे।
Please follow us also
Email-ajeybharat9@gmail.com
Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH
http://facebook.com/Ajeybharatkhabar
0 Comments