यूपी हरियाणा सीमा पर रेत खनन पर विवाद किसानों की कर डाली फसल नष्ट
( रिपोर्ट :- सचिन त्यागी )
यमुना की धार मोडकर खनन माफियाओं ने पुल बना दिया है। किसानों की फसल नष्ट कर दी है। सुचना पर बागपत प्रशासन ने मौके पर जाकर जांच की है। हरियाणा के रेत खनन करने वालों के खिलाफ जांच के निर्देश दिये गये है।
यूपी के बागपत जिले की यमुना खादर सीमा हरियाणा से लगी हुई है। जहां भूमि को लेकर किसानों में अक्सर विवाद रहता है। एक माह से हरियाणा के खनन माफियां लूहारी गांव के यमुना खादर में रेत खनन कर रहे है। लुहारी गांव के किसानों का कहना हैं कि खनन माफियों ने यमुना की धार को मोड़ दिया है। यमुना में पुल बनाकर बागपत की सीमा में खनन किया जा रहा है। किसानों की फसल उजाड़ दी गयी है। किसान विरोध करते है तो उन पर फायरिंग की जा जाती है। शिकायत के बाद एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने मौके का निरीक्षण किया है। एडीएम समेत खनन विभाग के अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार व खादर लेखपाल भी इस दौरान मौजूद रहे। पैमाईस कर खनन का पता लगाने के लिये कहा गया है। बागपत की सीमा में खनन मिला तो प्रशासन द्वारा सख्त कारवाई करने की जायेगी। एसपी बागपत का कहना है कि जांच के निर्देश दिये गये है। ग्रामीणों की शिकायत थी जिस को लेकर निरीक्षण किया गया है। जांच के बाद अगला कदम उठाया जायेगा। हरियाणा प्रशासन से भी बात की जाएगी।
0 Comments