प्रदेश में मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में लिप्त;- डा सुशील गुप्ता,सांसद राज्यसभा आम आदमी पार्टी


 प्रदेश में मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार में लिप्त;- डा सुशील गुप्ता,सांसद राज्यसभा आम आदमी पार्टी।

श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की प्रधानमंत्री मोदी ने तीन साल पहले किया शिलान्यास, निर्माण अभी तक शुरू नहीं।  डा सुशील गुप्ता,सांसद राज्यसभा आम आदमी पार्टी।

सिंबल पर नगर पालिका, निगम और नगर परिषद के चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी;- गुप्ता’



चंडीगढ,19 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार कोने-कोने में फैला हुआ है, मंत्री से लेकर अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश की सरकार कैग, पब्लिक अकाउंट कमेटी की सिफारिशों को दरकिनार करके मंत्रियों और अधिकारियों को बचाने का काम कर रही है।

कुरुक्षेत्र में राधा कृष्ण अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरियाणा प्रभारी डा सुशील गुप्ता कहा प्रदेश के हर विभाग में जड़ तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। कैग रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020-21 में ही 1873 मामले भ्रष्टाचार के सामने आए, वहीं पब्लिक अकाउंट कमेटी की और से 1280 मामलों पर कार्रवाई की सिफारिश की। 

प्रदेश के मंत्री कार्रवाई की सिफारिश के बाद भी अधिकारियों को बचाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य ही कैग और पब्लिक अकाउंट कमेटी की सिफारिशों पर कार्रवाई नहीं कर रहे। मंत्री, अधिकारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का खेल चला रहे हैं।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। बृजकिशोर कुठियाला, जोकि 2010-18 में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश के कुलपति थे। वर्तमान में हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के चेयरमैन हैं। इन पर आर्थिक अनियमितता से जुड़े कई मामलों में संगीन एफ़आईआर दर्ज है। कुलपति रहने के दौरान भारी गड़बड़ी एवं भ्रष्टाचार करने का आरोप है। उन्होंने प्रदेश सरकार से कड़े सवाल करते हुए कहा कि क्या ऐसे व्यक्ति को प्रदेश में उच्च शिक्षा से जुड़े पद पर बने रहने का हक नहीं है। ऐसे व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करे।



हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की घोषणा 4 साल पहले हुई थी, 3 साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इसका शिलान्यास था। मगर 500 करोड़ का बजट होने के बाद भी अभी निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। ये युवाओं के साथ धोखा नहीं तो क्या है? इसमें आयुर्वेद का 300 बेड, यूनानी और सिद्धा का 175-175 बेड, होम्योपैथी का 75 और योग और प्राकृतिक चिकित्सा का 30 बेड का अस्पताल बनाए जाने की योजना थी।

उन्होंने कहा कि सांसद और विधायकों की और प्रभावशाली कॉलोनी पास करने का काम किया जा रहा है, वहीं आम आदमी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है, उन्होंने कुरुक्षेत्र और निसिंग का नाम ले कर कहा कि सबको पता है प्रभावशाली व्यक्तियों की कॉलोनी सरकार ने पास की हैं।

उन्होंने आने वाले नगर परिषद, पालिका और निगम चुनावों में पार्टी की ओर से अपना दावा पेश करने की बात कही। जिससे साफ हो गया कि  आने वाले चुनावों में पार्टी चुनाव सिंबल पर  लड़ेगी। 

Please follow us also

Email-ajeybharat9@gmail.com

Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH

http://facebook.com/Ajeybharatkhabar

http://youtube.com/c/Ajeybharatnews

http://instagram.com/ajeybharatnews

Post a Comment

0 Comments