उत्तरप्रदेश की सुषमा त्यागी ने दी 14 राज्यो को शिकस्त

 उत्तरप्रदेश की सुषमा त्यागी ने दी 14 राज्यो को शिकस्त


बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में 14 राज्यों ने प्रतिभाग किया। शिविर के अंतिम दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही सुषमा त्यागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 14 राज्यों को शिकस्त देकर  सुषमा राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का गौरव बनी।  प्रतियोगिता में पहुंचे बागपत के जिलाधिकारी राजकमल यादव के द्वारा स्थान प्राप्त किए गए सभी वॉलिंटियर्स को सम्मानित किया गया। उन्होंने सुषमा त्यागी को सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां बागपत का गौरव है। बेटियों को पढ़ना और आगे बढ़ना हमारी जिम्मेदारी है। हमें बेटियों के हौसलों को उड़ान देनी चाहिए।  इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, झारखंड ,उत्तराखंड राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर , हिमाचल, जैसे 14 राज्यों ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम के मौके पर सभी राज्यों से अतिथि व शिक्षक मौजूद रहे।




Post a Comment

0 Comments