भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने पारस बक्शी

 भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने पारस बक्शी



-पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का पारस बक्शी ने किया धन्यवाद

गुरुग्र्राम। भारतीय जनता पार्टी में एनजीओ प्रकोष्ठ की हरियाणा प्रदेश संयोजक स्वाति यादव ने पारस बक्शी पुत्र तिलक बक्शी को प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है।  

अपनी नियुक्ति पर पारस बक्शी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल, एनजीओ प्रकोष्ठ की हरियाणा प्रदेश संयोजक स्वाति यादव का धन्यवाद किया है। इस दायित्व के लिए पारस बक्शी को रेल सलाहकार समिति के सदस्य डीपी गोयल, भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ हरियाणा के सदस्य बाली पंडित, जिला-सह संयोजक ईशु वाल्मीकि, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल पर्यावरण संरक्षण विभाग हरियाणा भाजपा गुरुग्राम जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, कमल शर्मा, राजेश बंसल, मोहित वत्स, डिम्पल राठी, कमांडर उदयवीर यादव, धर्मेंद्र शर्मा, हनीष केडिया, अजय राज, विहिप अध्यक्ष लोकेश नारंग, रिषी अग्रवाल, सुधीर कलसन, विजयपाल यादव, मनीष सौदा, श्रीराम वेल्फेयर सोसायटी के संस्थापक पंकज पाठक, योगेश शर्मा, एडवोकेट जय बक्शी, एडवोकेट साहिल शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष अत्तर सिंह संधू आदि ने बधाई दी है।    

पारस बक्शी ने कहा कि पार्टी ने उनको यह दायित्व देकर उनका मान बढ़ाया है। वे संगठन की मजबूती को काम करेंगे। पारस बक्शी का कहना है कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण विभाग हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल जी के साथ रहकर पार्टी के लिए काम की शुरुआत की। उनके मार्गदर्शन से वे सदा काम करते रहे हैं। एनजीओ प्रकोष्ठ की हरियाणा प्रदेश संयोजक स्वाति यादव के मार्गदर्शन में भी वे पार्टी के लिए काम जारी रखेंगे।

Please follow us also

Email-ajeybharat9@gmail.com

Whatsapp Group https://chat.whatsapp.com/ClaOhgDw5laFLh5mzxjcUH

http://facebook.com/Ajeybharatkhabar

http://youtube.com/c/Ajeybharatnews

http://instagram.com/ajeybharatnews

Post a Comment

0 Comments